'क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को जल्द स्वस्थ करा कर उसे परिवार से मिलाना है.: नए अंचलाधिकारी ने कहा

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज अंचल कार्यालय में नए अंचलाधिकारी के रूप में नागेश कुमार मेहता ने अपना योगदान गुरुवार को कर लिया है।

ज्ञात हो कि बिहारीगंज में अंचलाधिकारी का पद गत कई महीनों से खाली था। उदाकिशुनगंज के अंचलाधिकारी विजय कुमार राय प्रभार में थे। बिहारीगंज के प्रभार में रहने से सरकारी कार्यों का संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा था। अब नये पदाधिकारी के पदभार ग्रहण से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। 

योगदान के पश्चात पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की कोविड-19 का दौर है। इसमें उनकी पहली प्राथमिकता है जनसेवा। और क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ करा कर उसे अपने  परिवार से मिलाना। 
उन्होंने कहा कि जब गांव में बारात आती है तो गांव वाले सभी मिलकर उसके स्वागत में खड़े रहते हैं। उसी प्रकार कोविड-19 का दौर है, और कोरेंटिन किए गए लोग हमारे अपने हैं। जिसे सबको मिलकर सहयोग करना है। उसकी परेशानी को अपने समाज की परेशानी समझकर दूर करना है।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
'क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को जल्द स्वस्थ करा कर उसे परिवार से मिलाना है.: नए अंचलाधिकारी ने कहा 'क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को जल्द स्वस्थ करा कर उसे परिवार से मिलाना है.: नए अंचलाधिकारी ने कहा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 21, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.