मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलो पंचायत के चंदेश्वरी यादव उर्फ चानो यादव 2 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार, बेलो पंचायत के वार्ड नंबर 1 स्थित कामत पर करता था गांजे का कारोबार.
मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलो पंचायत के वार्ड नंबर 1 में 2 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. मामले में मुरलीगंज थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार 6 अप्रैल को दिन के 12:00 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि चंदेश्वरी यादव उर्फ चानो यादव पिता स्वर्गीय छेदी यादव वार्ड नंबर 1 बेलो, गांजे के अवैध कारोबार में संलिप्त है.
मामले की पुष्टि के लिए पुलिस पदाधिकारी टी.एन. शर्मा, मृत्युंजय झा एवं पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार को पुलिस बल के साथ चंदेश्वरी यादव के कामत पर जाकर तलाशी ली तो वहां से 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया. जिसका (अनुमानित मूल्य) बाजार मूल्य लगभग 50 हजार रूपये के करीब हो सकता है.
उक्त मामले में चंदेश्वरी यादव उर्फ चानो यादव के खिलाफ एन.डी.पी.एस. अधिनियम (नारकोटिक्स ड्रग्स साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

2 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक अधेड़ व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 06, 2020
Rating:

No comments: