प्रेम प्रसंग में भागकर शादी करने का खामियाजा चुकाना पड़ा युवक की दादी को, पिटाई से वृद्ध महिला की मौत
एक ही मुहल्ले की लड़की से प्रेम प्रसंग में भागकर शादी करने का खामियाजा युवक की दादी को चुकाना पड़ा।
घटना मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के सतोखर वार्ड 8 निवासी सदानंद यादव के पुत्र जयकृष्ण कुमार और पड़ोस की एक लड़की प्रेम प्रसंग में फरार हो गए। इसके बाद दो दिन पूर्व भी लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के चाचा से मारपीट की। इसी मामले में शनिवार की शाम को लड़के की दादी को इलाज के लिए सिंहेश्वर लाने के क्रम में मारपीट की गई। जिससे उसके मौत हो जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
मामले में दूसरे पक्ष के 12 लोगों पर आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सत्यनारायण यादव ने बताया कि वह अपनी वृद्ध मां कैली देवी को लेकर सिंहेश्वर अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मुर्गा फार्म के पास 12 लोगों ने मिल कर उसे और उसकी मां से मारपीट की। जिसमें उसकी मां की मौत हो गई। बताया गया दो दिन पूर्व भी एक अभियुक्त को पकड़कर मारपीट की गई थी। जिसे पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर छुड़ाकर थाना लाया था। फिर उसे छोड़ दिया गया।
वहीं दूसरे पक्ष ने इस आरोप को निराधार बताया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
February 29, 2020
Rating:

No comments: