मधेपुरा जिले के बिहारीगंज में मक्का काटने को लेकर पीड़ित किसान ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ।
मामला हथिऔंधा पंचायत के भित्ता टोला वार्ड 17 का बताया जाता है। पीड़ित किसान विंदेश्वरी यादव ने बताया कि उसने दो बीघा जमीन में मक्का की खेती किया था। शुक्रवार की सुबह जब वह अपने खेत पर गया तो पाया कि उसके खेत में लगा लगभग 5 कट्ठा मक्के का पौधा कटा पड़ा है ।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व अक्टूबर 2017 में उक्त किसान ने केले की खेती की थी। जिसका 80 खानी केला भी अपरिपक्व अवस्था में काटकर बेकार कर दिया दिया गया था। इस कारण वह इस बार केले की खेती छोड़कर मक्का की खेती किया बावजूद इसके इस बार भी उसे नुकसान उठाना पड़ रहा है।
वहीं पीड़ित ने थाने में आवेदन दिए जाने की बात कही है। वही थानाध्यक्ष ने बताया आवेदन मिलते ही पुलिस अपना काम करेगी।
(रिपोर्ट: रानी देवी)

पहले किसान के केले की फसल काटकर किया बर्बाद, अब कर दी मक्के की फसल बर्बाद, थाने में लगाई गुहार
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 10, 2020
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 10, 2020
Rating:

No comments: