मधेपुरा जिले के बिहारीगंज के गंगोरा वार्ड 4 में 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई ।
ग्रामीण सह भाजपा नेता गिरजेश चौहान ने बताया कि मंटू झा पिछले चार दिनों से अपने घर से गायब था। उसके परिजन उसे खोज रहे थे। शनिवार की सुबह उसके घर से हजार फीट की दूरी पर दुर्गन्ध आना शुरू हुआ। ग्रामीणों ने देखा गढ्ढे में लाश पड़ी है।
पुलिस के आने पर लाश को गढ्ढे से निकालने पर उक्त शव स्व. गुलाब झा के बेटे मंटू झा का निकला। मृतक अपनी पुत्री की शादी नंवबर में करनेवाला था। घटना के बाद परिवार का सारा कुनबा बिखर गया।
उक्त संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष महेश रजक ने बताया कि उसके परिजनों के अनुसार वह बीमार थे और खेत की ओर गए थे। इसी बीच उनका देहांत हो गया। लाश को परिजनों को दाहसंस्कार के लिए सौंप दिया गया।
(रिपोर्ट: रानी देवी)

गड्ढे में मिली लाश: नवम्बर में होनी थी मृतक की बेटी की शादी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 15, 2019
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 15, 2019
Rating:

No comments: