महिला की सिर कटी लाश की हुई शिनाख्त: सुसराल वालों ने महिला की हत्या कर फेंका था शव

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लश्करी गांव जाने वाली सड़क के बीच रहटा गांव के बहियार में रविवार को महिला की सिरकटी शव की पहचान हो गई है।


शव की पहचान पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के महाराजी गांव से पहुंचे मायके वालों ने की है।

संतान नहीं होने के कारण की गई महिला की हत्या?

मायके वालों ने महिला के सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला का सुसराल पूर्णिया जिले के बड़हड़ा थाना क्षेत्र के भंगहा गांव बताया गया है। महिला का नाम चंदन देवी और उसके पिता का नाम स्व. कमलेश्वरी मंडल बताया गया है। मायके वालों ने पुलिस को बताया है कि छह साल पहले चंदन की शादी पूर्णिया जिले के  बड़हड़ा थाना क्षेत्र के भंगहा गांव के गोविंद मंडल के साथ हुई थी. मायके वालों के मुताबिक महिला को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो पा रही थी, जिस कारण सुसराल वाले नाराज चल रहे थे। 

हालाँकि  कहा गया है कि चार साल तक सुसराल वालों का महिला के साथ अच्छे संबंध रहे। बाद के सालों में महिला को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच महिला का सुसराल और मायके आना जाना लगा रहा।महिला अपनी पीड़ा मायके वालों से बताते रहे।जहां मायके वाले समाजिक परंपरा की दुहाई देकर सुसराल में ही रहने की बात महिला से कही।इस बीच इस साल के तीन जून के पहले महिला दस दिनों के लिए मायके गई।उसके बाद पति के साथ महिला पुनः सुसराल गई। सुसराल पहुंचने के कुछ बीतने पर  मायके वालों को महिला की खोज खबर का पता नहीं चल पाया। 

व्हाट्सअप से मायके वालों को मिली थी जानकारी 

सुसराल वालों से पूछने पर महिला के संबंध में किसी प्रकार का संतोषप्रद जबाव नहीं मिला। जहां मायके वालों को अनहोनी की आशंका सताने लगा। मायके वाले महिला के सुसराल पहुंचे। जहाँ महिला को नहीं पाकर मायके वालो का शक सही जाहिर होने लगा। इसके बाद मायके वालों ने बड़हड़ा थाना में महिला के गायब होने का शिकायत दर्ज कराया। रविवार को उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र से महिला के शव मिलने की जानकारी मायके गांव वालो को वाटसएप ग्रुप में जारी संदेश के जरिए हुआ, जहाँ महिला के मायके वाले उदाकिशुनगंज थाना पहुंच कर शव की पहचान की। 

पूरी घटना पर से पर्दा उठाना बाकी  

बताया गया कि महिला के शरीर में पहना वस्त्र मायके के दिन आने के वक्त का है। महिला के पैर में पहना चप्पल भी मायकेवालों ने खरीद कर दिया था । अंदेशा जताया गया कि मायके से आने के दिन ही घटना को अंजाम दिया गया है। लेकिन घटना को उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में क्यों अंजाम दिया गया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्या घटना में इस क्षेत्र के लोग भी शामिल थे? अभी घटना पर से पूरी पर्दा उठना बांकी है।वैसे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। उदाकिशुनगंज पुलिस सोमवार को बड़हड़ा थाना पहुंच कर मामले में जांच के बिंदु पर आगे बढ़ी है । 

ऐसे हुआ था घटना का खुलासा 

बता दें कि कि रविवार को जब एक महिला खेत देखने पहुंची तो वहां पुआल बिखरा पाया। महिला को अंदेशा हुआ कि उसका पुआल किसी ने चोरी कर लिया है। फिर महिला बिखरे पुआल को जमा करने लगी। इस दौरान पुआल में शव को देखा। उसके बाद घर आकर महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। परिजन ने घटना के बारे में गांव वालों को बताया। बात धीरे धीरे अगल बगल के गांव के लोगों तक पहुंची । जहां लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। इस बीच लोगों ने घटना की सूचन पुलिस को दी। जहां स्थल पर पहुंच कर पुलिस मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पोखर से महिला के सिर खोज बाहर निकलवाया। जहां भीड़ के बीच सिर की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई थी । लेकिन सोमवार को शव की पहचान हो गई।

उदाकिशुनगंज के थानाध्यक्ष सुरेश राम ने कहा कि महिला की शव की पहचान होने का दावा किया गया है,हालाँकि कुछ बिंदुओं पर जांच जारी है। इस घटना में पूर्णियां  के बड़हड़ा पुलिस की भी तफ्तीश जारी है। पूरी पड़ताल के बाद मायके वालों को शव सौंप दिया जाएगा ।
(रिपोर्ट: कुमारी मंजू)
महिला की सिर कटी लाश की हुई शिनाख्त: सुसराल वालों ने महिला की हत्या कर फेंका था शव महिला की सिर कटी लाश की हुई शिनाख्त: सुसराल वालों ने महिला की हत्या कर फेंका था शव Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 11, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.