मधेपुरा जिले में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुवे बोलबम सेवा समिति पुरैनी
एवं हेल्प लाइन मुरलीगंज के सदस्यों के
द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जा जा कर जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण
किया जा रहा है।
हेल्प लाइन मुरलीगंज के अध्यक्ष संजय सुमन ने बताया कि मुरलीगंज प्रखंड के पडवा नवटोल ,दिघी, हरिपुरकला,वृंदावन, मीरागढ , दीनापट्टी सखुआ , मोरकाही ,पोखराम में स्थानीय लोगो की मदद से वहाँ के जरूरतमंद
निस्सहाय लोगों को कम्बल वितरण किया गया है। हेल्प लाइन सचिव विकास कुमार ने कहा कि हमारी संस्था के द्वारा ठंड को देखते
हुऐ आगे और भी कई पंचायतों में कम्बल वितरण कार्य किया जा सकता हैं। उन्होंने
बताया कि संस्था के सदस्यों के द्वारा शहर मे कुछ जगह अलाव जलाने का भी कार्य किया
जा रहा है।
मौके पर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष बाबा दिनेश मिश्र,
मारवाड़ी युवा मंच मुरलीगंज के अध्यक्ष बजरंग चौधरी,
सुशील साह, राजेश भुत, श्यामदेव भगत, बबलू कुमार ,प्रणय साहा, सुनील अग्रवाल,पिंटू साह, राजेश कुमार,संजय चौधरी ,रघुवीर साह, विनोद कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
प्रशासन नहीं तो हम हैं न!: ठिठुरन भरे ठंड को देखते किया कंबल वितरण
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 09, 2018
Rating:
