मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज में आज गुजरात और हिमाचल में भाजपा की जीत
पर भाजपाइयों ने विजयी जुलूस निकाला और मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
दोनों ही राज्यों में जीत पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी
के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह को बधाई दी। भाजपा के प्रदेश नेता अरबिंद सिंह ने
कहा कि गुजरात और हिमाचल के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित साह पर भरोसा किया। आने वाले वक्त में सही मायने में कांग्रेस मुक्त भारत
बनेगा। उन्होंने गुजरात और हिमाचल के लोगों का आभार जताया।
दूसरी तरफ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि उनकी पार्टी इन राज्यों में
जीत को लेकर आश्वस्त थे। यधपि परिणाम का इंतजार था। दोनों राज्यों में पार्टी ने
बेहतर काम किया। नतीजा लोगों ने भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों में
नरेंद्र मोदी को चुनौती देने की ताकत नहीं है। आने वाले वक्त में भाजपा का परचम
लहराता रहेगा। भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण पोद्दार ने कहा कि गुजरात और हिमाचल
में विरोधियों की हवा निकल गई। दोनों राज्यों के परिणाम ने अटकलबाजी पर विराम
लगाकर रख दिया।
मौके पर भाजपा नेता मणिकांत सिंह, अरबिंद सिंह, भाजयुमो
जिला अध्यक्ष मंटू यादव, प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण पौद्दार,
भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, सुबोध
चौधरी उर्फ गनगन जी, रींकी देवी, रकिया
देवी, हीरा साह आदि मौजूद थे।
(रिपोर्ट: कुमारी मंजू)
गुजरात और हिमाचल में कमल खिलने पर भाजपा नेताओं ने निकाला जुलूस
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 18, 2017
Rating:
