मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड परिसर
में दहेज मुक्त एवं बाल विवाह नहीं करने को लेकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया
गया। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता बीडीओ आशा कुमारी ने किया।
शपथ ग्रहण समारोह में सभी जनप्रतिनिधि व
ब्लाक कमीं मौजूद थे। इन सभी ने शपथ पत्र पर अपना अपना नाम भरकर संकल्प लिया कि 18 वर्ष से कम उम्र की
लड़की व 21 वर्ष से कम उम्र के लडके का विवाह नही करूंगा और
में ऐसे किसी भी आयोजन में शामिल नही होऊँगा, जहाँ ऐसे लडका लडकी का बाल विवाह
किया जा रहा है या दहेज का लेन देन हुआ है। कम उम्र के लड़के और लड़की की शादी और दहेज का लेन देन एक सामाजिक
बुराई और कानूनी अपराध है। इनकी रोकथाम के लिए में हर संभव प्रयास करते रहेगें ।
मौके सीओ ज्ञान प्रकाश शेराफिम प्रखंड साख्यिकी
पदाधिकारी शैलेश चन्द्र मिश्रा, बीसीओ ब्रजेश कुमार, थानाध्यक्ष प्रसुजंय कुमार,
प्रखंड कृषि पदाधिकारी वैधनाथ साहू, नाजीर इन्द्र भूषण कुमार, मुखिया संघ के
प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, बिरेन्द्र शर्मा, संजय शाह, रंजू देवी,
किरण देवी, मुखिया प्रतिनिधि ई राहुल कुमार, पसंस जूली देवी, मनोरमा देवी, सुदीप
ठाकुर, गुडडू, मिथिलेश कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि मौजूद थे।
दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्रहण समारोह
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 29, 2017
Rating:
