बी. एन. मंडल
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अवध किशोर राय ने अमेरिका में प्रवासी
भारतीयों के साथ धूमधाम से दीपावली मनाई। 
इस अवसर पर उन्होंने अपने पुत्र किशोर
संचित के मोर्रिस्विल्ले, राली स्थित आवास पर एक पार्टी का भी आयोजन किया।
 कुलपति ने कहा कि अमेरिका में प्रवासी भारतीयों
की अच्छी संख्या है। यहाँ  वे बड़े ही
उत्साह से दीपावली पर दीये जलाते हैं। अमेरिका की तरह ही दुनिया के कई अन्य देशों
में भी भारतीय मूल के लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया जाता है।
कुलपति ने कहा कि
दीपावली एक वैश्विक त्योहार है। यह धर्म एवं राष्ट्र की सीमाओं से परे है। यह
असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है, जो सभी देश-काल में प्रासंगिक है।
 कुलपति ने कहा कि हम दीपावली पर अपने बाहर एवं
अंदर,
दोनों के अंधेरे को दूर करने का संकल्प लें। अंधेरे को
कोसने की बजाय एक दीया जलाने का प्रयास करें।
उन्होंने आशा व्यक्त
की कि दीपावली के प्रकाश से विश्वविद्यालय पर छाया कोहरा हटेगा और विकास की रफ्तार
तेज होगी।
(नि. सं.) 
‘अंधेरे को कोसने की बजाय एक दीया जलाने का प्रयास करें’: वीसी ने अमेरिका में मनाई दिवाली 
 Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
        on 
        
October 21, 2017
 
        Rating:
 
        Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
        on 
        
October 21, 2017
 
        Rating: 
       Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
        on 
        
October 21, 2017
 
        Rating:
 
        Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
        on 
        
October 21, 2017
 
        Rating: 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
.jpeg) 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
