हरियाणा से अपने प्रेमी संग भागी युगल जोड़ी को आखिरकार
पुलिस ने मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थानाक्षेत्र से बरामद कर ही लिया।
मामला हरियाणा के पानीपत जिला के पाउटी गांव का है। उक्त गांव की आरती को
बिहारी लड़के ज्योतिष कुमार से प्यार हो गया। दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करता
था। यह प्यार दो साल तक जारी रहा। बाद में दौनों ने फैसला लिया कि अब अपनी जिन्दगी
जीनी है, वे दोनों वहां से बिहार की ओर भाग गये। उसके परिजनों ने
पुलिस को सूचना दी, हरकत में आई पुलिस लड़के के पिता अनिल मेहरा को अपने थाने में बिठा लिया।
जब दोनों युगल जोड़ी बिहारीगंज के सरौनी गांव पहुँची तो हरियाणा पुलिस भी लड़के
के पिता को लेकर बिहारीगंज थाने पहुंच गयी और स्थानीय थाने के सहयोग से दोनों को
उसके घर से बरामद कर लिया। दोनों ने शुक्रवार को ही मधेपुरा न्यायालय में शादी भी
रचा ली।
हरियाणा पुलिस रवीन्द्र कुमार ने बताया कि समलका थाना में कांड संख्या 631/17
धारा 366,363 दिनांक 18 सितंबर 2017 को मामला दर्ज किया गया है। अब 164
द.प्र.सं. के बयान के बाद ही आगे की कारवाई होगी। लड़की इंटर
पास है, जबकि लड़का नन मैट्रिक।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
प्रेमी युगल हरियाणा की लड़की और बिहारी लड़के को किया मधेपुरा जिले से बरामद
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 22, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 22, 2017
Rating:
