मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव: सुनील सिंह बने नए अध्यक्ष

मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड में बीते बुधवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मतदान के बाद मतगणना संपन्न हुई और सुनील सिंह को नए अध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया है.

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना के बाद प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने अध्यक्ष पद के लिए सुनील सिंह को विजयी घोषित किया तथा मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद से शशिभूषण सिंह उर्फ़ लड्डू सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। सदस्य पद से 1-राजेश सिंह, 2 मोहन सिंह, 3 उमाकांत सिंह, 4 लखन लाल सिंह, 5 महेश चौधरी, 6 राजीव सिंह निर्वाचित घोषित हुए । अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे गणेश सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह ,योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुनील सिंह।

किसे मिले कितने वोट:- गणेश सिंह को 241, दिनेश प्रसाद सिंह को 239, योगेंद्र सिंह को 86, वीरेंद्र सिंह को 180, सुनील सिंह को 306 वोट मिले और 125 वोट इनवैलिड रहा। इस प्रकार सुनील सिंह को 165 वोट से विजयी घोषित किया गया। मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन लोग तीन प्रत्याशी मैदान में थे शंभू प्रसाद सिंह शशि ,भूषण प्रसाद सिंह उर्फ लड्डू सिंह, श्रीकांत सिंह. जिसमें शंभू प्रसाद सिंह को 405 वोट, शशीभूषण सिंह को 657 वोट, श्रीकांत सिंह को 81 वोट प्राप्त हुए और 34 वोट इनवैलिड रहा. इस तरह शशि भूषण सिंह 252 वोट से निर्वाचित घोषित किए गए।

सदस्य के लिए कुल 11 सीट थे जिसमें महिला 5 आरक्षित सीट सीट पर निर्विरोध निर्वाचित की गई तथा कुल 6 सीटों पर 12 प्रत्याशी मैदान में थे. उमाकांत सिंह, गायत्री चौधरी, छठु सिंह, पवन चौधरी, पारो चौधरी, मनोज चौधरी, मनकिशोर चौधरी, महेश चौधरी, मोहन सिंह, राजीव सिंह, राजेश सिंह, लखनलाल सिंह. इसमें उमाकांत सिंह को 422, गायत्री चौधरी को 307, छठु सिंह को 334, पवन चौधरी को 269, पारो चौधरी को 310, मनोज चौधरी को 215, मनकिशोर चौधरी को 347, महेश चौधरी को 385, मोहन सिंह को 461, राजीव सिंह को 367, राजेश सिंह को 482, लखनलाल सिंह को 419 इस तरह 1-राजेश सिंह, 2 मोहन सिंह, 3 उमाकांत सिंह, 4 लखन लाल सिंह, 5 महेश चौधरी, 6 राजीव सिंह निर्वाचित घोषित हुए।

इस चुनाव में प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक दीपक कुमार, मोहम्मद नासिर, हलधर कुमार को मतगणना की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सभी निवार्चित को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

मतगणना में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचधिकारी अजय कुमार, दंडाधिकारी पर प्रतिनियुक्त अशोक कुमार मंडल, उत्पल हिमवान, विकाश कुमार तथा कड़ी सुरक्षा में चौसा थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, उदाकिशुनगंज ए एस आई श्यामलकिशोर प्रसाद, पुरैनी के ए एस आई जयनाथ सिंह, आलमनगर के ए एस आई शत्रुघन प्रसाद आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही । 
मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव: सुनील सिंह बने नए अध्यक्ष मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव: सुनील सिंह बने नए अध्यक्ष Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 13, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.