मधेपुरा: भूमि विवाद में तीर-कुल्हाड़ी लेकर दो पक्ष भिड़े, एक पक्ष के 3 घायल

मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के तरहा चंपानगर में मंगलवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई इसमें तीर, भाला, फरसा, कुल्हाड़ी आदि चलने की सूचना है.

      बताया गया कि में एक पक्ष के एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल शोभा देवी, अर्जुन चैहान व भीम कुमार को आनन फानन में सिंहेश्वर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां बेहतर इलाज किया जा रहा हैं। एक पक्ष के अनोखा देवी व घायलों ने बताया कि हम अपनी निजी जमीन पर घर बना रहे थे इसी दौरान मेरे गोतिया दूसरे पक्ष के रामचन्द्र नौनिया ने दर्जनों लोगों के साथ तीर-फट्टा, भाला फरसा, कुल्हाडी, दबिया व अन्य हथियार से लैस होकर अचानक हमला कर दिया। भीम कुमार को कुल्हारी से सर पर वार कर दिया जिससे उसका सर फट गया। बीच बचाव करने आये अर्जुन चौहान को दबिया व अन्य हथियार से वार किया जिससे उसका सर फट गया व हाथ टूट गया। उन्ही लोगों ने गोलबंद होकर शोभा देवी को पाँव में तीर मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
   घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बीडी पंडित ने घटना स्थल पर पहुँच कर छापेमारी कर दूसरे पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।  
मधेपुरा: भूमि विवाद में तीर-कुल्हाड़ी लेकर दो पक्ष भिड़े, एक पक्ष के 3 घायल मधेपुरा:  भूमि विवाद में तीर-कुल्हाड़ी लेकर दो पक्ष भिड़े, एक पक्ष के 3 घायल Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 04, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.