माता
उर्मिला सेवा संस्थान चौसा परिसर में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के मौके पर स्वामी
विवेकानंद की 154वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद
के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
जिले के चौसा में आयोजित कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा ने कहा कि स्वामी
विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमें उनके द्वारा बताये गये मार्गों पर
चलने की जरूरत है। उनके सम्मान में पूरे
राष्ट्र में युवा सप्ताह आयोजित किये जाते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि चौसा
थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, स्वामी जी के आदर्श, चरित्र
निर्माण,
स्वाबलंबन को युवा अपने जीवन में
आत्मसात करें। स्वामी जी आज भी हमारे बीच उदयीमान सूर्य के तरह विद्यमान हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अध्यक्ष चक्रधर मेहता के द्वारा युवा गीत गाकर
किया गया। एकलव्य युवा फाउंडेशन चौसा के खेल प्रभारी आफताब आलम ने कहा कि स्वामी
जी भेदभाव रहित समाज के पक्षधर थे। इन्हें कम समय में ही पूरे विश्व में अपने
राष्ट्र का झंडा फहराने का गौरव प्राप्त है।
कार्यक्रम में शामिल हुए प्रखंड के विभिन्न
युवा मंडलों, महिला मंडलों, एनजीओ के सदस्यों से प्रखंड विकास
पदाधिकारी चौसा तथा थानाध्यक्ष चौसा ने संयुक्त रूप से अपील करते हुए कहा कि आगामी
21जनवरी को सरकार द्वारा प्रायोजित मद्यनिषेध मानव श्रृंखला में आपलोगों की
भागीदारी की भी हम अपेक्षा करते हैं। यह मानव श्रृंखला हमारे बिहारियों के मान-सम्मान
का मार्ग प्रशस्त करेगा।आर्यभट्ट लोक सेवा समिति के संरक्षक कुँजबिहारी शास्त्री
ने कहा कि मानव श्रृंखला हमलोगों के प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है। यह बिहार के
भीअस्मिता से जुड़ा हुआ है। संस्थान के कोषाध्यक्ष कुन्दन घोषईवाला ने अपने संबोधन
में भरोसा जताते हुए कहा कि मानव श्रृंखला कार्यक्रम में प्रखंड अंतर्गत करीब आठ
एनजीओ सहित 52 युवा मंडलों तथा महिला मंडलों ने उत्साह के साथ शिरकत करने का
जिज्ञासा व्यक्त किया है। हमें आशा है कि गैर सरकारी संगठनों और युवा क्लबों से
अधिक से अधिक युवा हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से समाजसेवी राजकुमार
पासवान,
पंचायत समिति सदस्य मुकेश मंडल, सरपंच प्रतिनिधि छतीस प्र० सिंह, उपसरपंच
राजकुमार अग्रवाल,
महेन्द्र शर्मा, उपमुखिया अमित ठाकुर, एनजीओ
प्रतिनिधि सबिता देवी, पंच रानी गुप्ता, संगीता देवी, कृष्ण युवा क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार
यादव,एकलव्य युवा फाउंडेशन के सचिव प्रभाष कुमार, महिला विकास सहयोग समिति कलासन के रवि कुमार, विश्वकर्मा एकता संघ के सह सचिव सुदर्शन कुमार सुमन, एकता युवा मेंटर क्लब घोषई के अभिषेक राम, राष्ट्रीय उत्थान युवा क्लब धनेशपुर के रूदल मंडल, वरूण मंडल, स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन लौआलगान के
संरक्षक सुनील कुमार सिंह, नवतरूण सेवा समिति के नीरज पासवान, आर्यभट्ट लोक सेवा समिति के आशुतोष कुमार, पवन कुमार पप्पू, जय
हिन्द युवा क्लब सहोड़ा टोला के गुलशन कुमार, अजय
कुमार, सरस्वती युवा क्लब तुलसीपुर के विनोद ऋषिदेव, कुन्दन कुमार, रूपेश कुमार आदि ने संबोधित
किया।कार्यक्रम का संचालन संस्थान के वरीय सदस्य सुबोध सौरभ के द्वारा किया गया
तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के सचिव विनोद आजाद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को
सफल बनाने में भवेश मेहता, अवधेश मंडल, फुलशहीद, मनीष मेहता, अनिल मेहता आदि की भूमिका सराहनीय रही।
मधेपुरा: चौसा में भी मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती, मानव श्रृंखला में शिरकत की अपील
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 13, 2017
Rating:
