|मुरारी कुमार सिंह|20 नवंबर 2014|
मधेपुरा जिला मुख्यालय के प्रोफ़ेसर कॉलोनी में
अवस्थित दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी में स्कूल का वार्षिकोत्सव धूम-धाम से मनाया गया.
विद्यालय प्रांगण में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के छोटे-छोटे
बच्चों ने अपने नृत्य और संगीत से उपस्थित हजारों लोगों को झूमने पर मजबूर कर
दिया.
      कार्यक्रम
का उदघाटन विद्यालय की 
अध्यक्षा श्रीमती शशिकला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने विद्यालय
के वार्षिक प्रगति का उल्लेख किया. 
अध्यक्षा श्रीमती शशिकला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने विद्यालय
के वार्षिक प्रगति का उल्लेख किया. 
      कार्यक्रम
में मधेपुरा के नामी चिकित्सक डा० दिलीप कुमार सिंह तथा डा० सचिदानंद यादव ने
चयनित विभिन्न वर्गों के छात्र-छात्राओं को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अवार्ड से
सम्मानित किया. सत्यम सागर राणा, सुशांत कुमार तथा भीष्म भास्कर को छात्रों के
ग्रुप से तथा हर्षिता किरण, सीटू कुमारी, सुहानी राज को छात्राओं के ग्रुप से
शील्ड प्रदान किया गया. दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी के निदेशक विमल किशोर तथा उनकी
पत्नी श्रीमती अभिलाषा ने सर्वोतम शिक्षक के रूप में भारतेंदु कुमार को शील्ड
प्रदान किया.
      इस अवसर
पर विद्यालय के शिक्षक साक्षी कमारी, अन्नू, पूजा, राही, पंकज अमरेन्द्र, सुरेश,
आजाद, भास्कर, संजीव, अशोक, मृत्युंजय, काजल, विनीता आदि की भी महत्वपूर्ण
भागीदारी रही.
दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
 
        Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
        on 
        
November 20, 2014
 
        Rating: 
      
 
        Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
        on 
        
November 20, 2014
 
        Rating: 


No comments: