शरद ने कहा कि एक शरीर से तगड़ा कैंडीडेट लोगों के पैर पड़कर वोट मांगता है और रूपया पहुंचा रहा है, तो दूसरे के बारे में कहा कि लोगों ने कहा था कि चूड़ी बेचने वाली को क्यों टिकट दिया जा रहा है?: मधेपुरा चुनाव डायरी (55)

|डिक्शन राज|21 अप्रैल 2014|
मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में जदयू के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी शरद यादव ने वहां उपस्थित दर्जनों लोगों को संबोधित करते हुए हाल में ही चंदनपट्टी के दारोगा अनिल यादव की मौत पर दुःख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वह जवान आदमी था. मैं उस बहादुर पुलिस वाले को श्रद्धांजलि देता हूँ जो हमारी सुरक्षा करते हैं. पुलिस का सब आदमी खराब नहीं होता है.
शरद ने मौके पर कहा कि हमको पता है यहाँ एक ऑफिसर बहुत खराब है. चुनाव होगा तो चुनाव के बाद उसका इलाज हम जरूर करेंगे. खराब ऑफिसर और खराब नेता कोई मालिक नहीं होते हैं. वे लोगों की सेवा के लिए होते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा एक पुराना कार्यकर्ता बहुत दिनों के बाद मिला. एक मंत्री यहाँ थी जिसने इससे आठ लाख रूपया कृषि भवन बनाने के लिए मांगी थी. अब मैंने इससे कहा कि उस समय मुझे क्यों नहीं बताया. उस मंत्री को तो हम बर्खास्त करते ही, साथ-साथ उसे जेल जाना पड़ता यदि आप ठीक से गवाही देते. यदि कोई पैसे मांगे तो उसकी आवाज टेप कर लो और उसे हमारे पास ले आओ. हम काहे के लिए हैं. काम अच्छा होना चाहिए और काम में यदि लूट हो तो उसे ठिकाने लगाओ. यहाँ तो कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है, शरद यादव आते हैं हर महीने में आठ दिन.
श्री यादव ने कहा कि आचार संहिता के बाद सब जगह ट्रांसफर्मर लग जाएगा, मान लो वह लग गया.
अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के बारे में उन्होंने कहा कि एक प्रत्याशी जो शरीर से तगड़ा है वो हर आदमी के पैर पड़ता है. गलत रिवाज है. अब बताओ कि क्या पाँव पड़ने से सड़क बन जायेगी, बिजली आ जायेगी, भ्रष्टाचार मिट जाएगा? वो तगड़ा कैंडीडेट पहले चालीस हजार रूपये पहुंचा रहा है फिर खाना खा रहा है.
एक अन्य प्रत्याशी को खगड़िया से लाया है. लोगों ने कहा कि यह चूड़ी बेचने वाली को क्यों टिकट दिया जा रहा है? हमने कहा कि चूड़ी बेचना गुनाह है? कोई काम छोटा नहीं होता. हमने उसका नाम लिखा दिया तो नीतीश जी बोले कि ये आप क्या कर रहे हैं? मैंने कहा कि हम उसे कह चुके हैं. अभी वो निकल कर कह रहे हैं कि हमारा पुराना वोट है. शरद ने कहा कि सब वोट यहाँ तक कि मेरा जात भी हट जाए पर वो वोट हमसे नहीं हटता. जात के नाम पर वोट मांगना पाप है. श्री यादव ने कहा कि जात के नाम पर एक आदमी ने यहाँ 15 वर्ष राज कर रहा था. चौबीस घंटे मजा मारता था. हा..ए...हो...और कभी-कभी ज्यादा मौज में....सारा..रा..रा..रा. शरद ने कहा कि हमें नया बिहार बनाना है.
शरद के भाषण पर लोग तालियाँ बजा रहे थे. जाहिर है ऐसे भाषण पर तो तालियाँ तो बजेंगी ही.
सुनिए क्या कहा शरद ने, यहाँ क्लिक करें.
शरद ने कहा कि एक शरीर से तगड़ा कैंडीडेट लोगों के पैर पड़कर वोट मांगता है और रूपया पहुंचा रहा है, तो दूसरे के बारे में कहा कि लोगों ने कहा था कि चूड़ी बेचने वाली को क्यों टिकट दिया जा रहा है?: मधेपुरा चुनाव डायरी (55) शरद ने कहा कि एक शरीर से तगड़ा कैंडीडेट लोगों के पैर पड़कर वोट मांगता है और रूपया पहुंचा रहा है, तो दूसरे के बारे में कहा कि लोगों ने कहा था कि चूड़ी बेचने वाली को क्यों टिकट दिया जा रहा है?: मधेपुरा चुनाव डायरी (55) Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 21, 2014 Rating: 5

3 comments:

  1. (1)- swargiye Anil yadv ki yaad sarad ji ko tb aayi jb election me kuch he din bache hain ...jb unka dehant hua tha to enhone shok prackt krna v uchit nhai smjhe

    (2)- swargiye Jhallu babu ke liye he enhone kya kiya ...madhepura ki jnta agr aaj sarad yadv ji ko pehchanti v h to eska sara srey swergiye Jhallu babu ko jata h

    (3)- aaj aap ye bol rahe hain ki koi paisa mangta h to aap ke pas record kr ke lete aayen or aap unko jail vejoge lekin aap ki history to ye he bolti h ki aapne aaj tk madhepura ki janta ke liye kuch nhai kiya h .....or agr aapne kuch kiya to aap wo btao?????????

    (4)- aapne bola ki mai mahine me 8 din madhepura me rehta hun lekin aap ye btao ki aap un 8 dino me kitne logon se milte ho ??????

    (5)- aaj se 5 din pehle aapke ghr ke samne ek ladke ki ek accident me maut ho gyi kya aapne unke ghrwalo se milna uhit smjha

    (6)- aapke pas jb koi madhepura ki jnta aapse kisi prakar ki madad ke liye jate hain to aap unki madad krne ki bjay unse aisa kyo bolte ho ki aap rastriye neta ho aap aise chote mote kaam nhai kr skte

    (7)- hum aam log hain hmari problems choti moti he hoti h unki problems dur krna dusre looksabha ke sansad ka kaam h kya

    (8)- madhepura ki janta ne aapko etna pyar diya....or aapne unhe badle me kya diya

    (9)- madhepura ke sansd hote hue aapne kitne kaam kiye hain madhepura ke liye

    ReplyDelete
  2. (1)- swargiye Anil yadv ki yaad sarad ji ko tb aayi jb election me kuch he din bache hain ...jb unka dehant hua tha to enhone shok prackt krna v uchit nhai smjhe

    (2)- swargiye Jhallu babu ke liye he enhone kya kiya ...madhepura ki jnta agr aaj sarad yadv ji ko pehchanti v h to eska sara srey swergiye Jhallu babu ko jata h

    (3)- aaj aap ye bol rahe hain ki koi paisa mangta h to aap ke pas record kr ke lete aayen or aap unko jail vejoge lekin aap ki history to ye he bolti h ki aapne aaj tk madhepura ki janta ke liye kuch nhai kiya h .....or agr aapne kuch kiya to aap wo btao?????????

    (4)- aapne bola ki mai mahine me 8 din madhepura me rehta hun lekin aap ye btao ki aap un 8 dino me kitne logon se milte ho ??????

    (5)- aaj se 5 din pehle aapke ghr ke samne ek ladke ki ek accident me maut ho gyi kya aapne unke ghrwalo se milna uhit smjha

    (6)- aapke pas jb koi madhepura ki jnta aapse kisi prakar ki madad ke liye jate hain to aap unki madad krne ki bjay unse aisa kyo bolte ho ki aap rastriye neta ho aap aise chote mote kaam nhai kr skte

    (7)- hum aam log hain hmari problems choti moti he hoti h unki problems dur krna dusre looksabha ke sansad ka kaam h kya

    (8)- madhepura ki janta ne aapko etna pyar diya....or aapne unhe badle me kya diya

    (9)- madhepura ke sansd hote hue aapne kitne kaam kiye hain madhepura ke liye

    ReplyDelete
  3. waise maine ye sb to aapki speech me se he points select kiya h aapki image kya h ye aap madhepura ke logon se puchho
    or aap jis police ka name le rahe ho na ki election ke bad use thik krna h to sun lo aap uska nam h Gopal singh meena .......
    jo madhepura ko ek ideal state bna raha h.....usne 1 saal me dm rehte hue jitna kiya uska 5%v aapne sansd rehte hue nhai kiya h..

    ReplyDelete

Powered by Blogger.