मधेपुरा पुलिस की सफलता:लूट कांड का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त
संवाददाता/08 जुलाई 2012
आज सुबह गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा में घटित एक लूट कांड का आरोपी मधेपुरा शहर के राजू कुमार पिता स्व० मंगल चौधरी मस्जिद गली वार्ड० न० १३ पुरानी बाजार को मधेपुरा सदर थाना द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. मालूम हो कि सहरसा सदर थाना अंतर्गत दि० ०१/०७/२०१२ को हथियार से लैस अपराधकर्मियो द्वारा लूट की घटना को अंजाम दी गयी थी जिसमे से एक अपराधकर्मी को घटनास्थल से ही जनता के सहयोग से स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था.गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने  स्वीकारोक्ति बयान में राजू का भी नाम बतलाया था जो घटनास्थल से भागने में सफल हो गया था.  
थानाध्यक्ष एन.के.सिंह
       उल्लेखनीय है की राजू कुमार पिता स्व० मंगल चौधरी करीब एक वर्ष पूर्व हथियार के साथ पकड़ा गया था तथा जेल गया था. राजू जेल से एक माह पूर्व ही छूटा था तथा जेल से छूटते ही पुनः अपराध करने लगा था. इसकी गिरफ्तारी काफी महत्वपूर्ण थी जिसको मधेपुरा थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पु० अ० नि० विजय कुमार इंचार्ज परमानंदपुर ओ० पी० पु० अ० नि० आर० के० तिवारी के सहयोग से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त राजू कुमार पिता स्व० मंगल चौधरी  (१) सहरसा सदर थाना कांड सं० ३८२/१२ दि० ०१/०७/२०१२ धारा २५(१-बी)ए/२६/३५ भा० द० वि० एवं  (२) सहरसा सदर थाना कांड स० ३८३/१२ दि० ०१/०७/२०१२ धारा ३९२  भा० द० वि० में फरार था.  
     मधेपुरा के थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अपराधकर्मी राजू कुमार पिता स्व० मंगल चौधरी ने मधेपुरा थाना कांड स० ४०१/११ में न्यायालय द्वारा दी गयी जमानत के शर्तों का उल्लंघन  किया है इस कारण उक्त कांड में भी इसके जमानत रद्द करने हेतु प्रस्ताव शीघ्र समर्पित किया जायेगा.
मधेपुरा पुलिस की सफलता:लूट कांड का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार मधेपुरा पुलिस की सफलता:लूट कांड का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 08, 2012 Rating: 5

1 comment:

  1. jab tak mahilayen mardon par julm dhana band nahi karegi, tab-tak mahilaon ko shikar banana hi padega, aakhir mard kabtak sahan karega, brdast ki bhi ek had hoti hai,

    ReplyDelete

Powered by Blogger.