|सुपौल से बबली गोविन्द/गुड्डी सिंह| 10 अप्रैल
2013|
सुपौल के राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के कैंजरा गांव में भूमि
विवाद को लेकर बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना में सात लोग घायल हो गए। घटना के विरोध
में ग्रामीणों ने राजगांव-चरणे पथ को जाम कर दिया। ग्रामीण एसपी को बुलाने की मांग
पर अड़े हुए हैं। सुपौल से बज्र वाहन सहित एक भान अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाकर स्थिति
पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक,
चंदन मेहता व अरूण
मेहता के बीच वर्षो से जमीन विवाद चल रहा था। चंदन के पक्ष में कोर्ट द्वारा फैसला
भी दिया गया है। बुधवार की अहले सुबह अरूण की ओर से गोलीबारी हुई और चंदन सहित छह महादलित
व उनके बच्चे घायल हो गए। घायल चंदन, बच्चालाल सरदार, मणिका देवी, ज्योति कुमारी, बबीता रोशन, व कलानंद सरदार की
चिकित्सा छातापुर में की जा रही है। राजेश्वरी ओपी प्रभारी कृष्ण मुरारी प्रसाद के
काफी समझाने-बुझाने के बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक
सड़क जाम जारी है। ग्रामीणों
ने बताया की घटना में उपयोग किये हुए आधे दर्जन से भी अधिक खोखे एसपी के सामने दिया
जाएगा। आरोपी फरार है।
सुपौल में भूमि विवाद में चली गोली, सात घायल
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 10, 2013
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 10, 2013
Rating:

No comments: