होली क्रॉस स्कूल, मधेपुरा में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन

आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर होली क्रॉस स्कूल, मधेपुरा में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह से परिपूर्ण विभिन्न खेल गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल भावना और अनुशासन की शपथ के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया।

​होली क्रॉस स्कूल, मधेपुरा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए, एक ही परिसर में विभिन्न खेलों की उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय परिसर में कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट एवं एथलेटिक्स के लिए पर्याप्त खेल मैदान एवं आवश्यक व्यवस्थाएं हैं। इसके साथ ही बैडमिंटन तथा इंडोर खेलों में शतरंज, टेबल टेनिस और कैरम आदि की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सी० बी० एस० ई० इनिशिएटिव एन० ई० पी० 2020 तथा होली क्रॉस स्कूल रिस्पॉन्स के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने खेलों के माध्यम से टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया।

​राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर खेल शपथ सभी छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रहण किया। प्राचार्य सह सभी शिक्षकों तथा विद्यालय छात्र कैप्टन ने मेजर ध्यानचंद तैलचित्र पर पुष्पांजलि देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने जय हो गीत पर मनमोहक गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने योगासन, प्रदर्शन किया जिसका निर्देशन संगीत शिक्षक सृजन कुण्डू और खेल शिक्षक प्रदीप हाजरा ने किया। विद्यालय प्रबंधक ऊर्जावान सचिव श्री गजेन्द्र कुमार के उत्साही नेतृत्व में सारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वे सदैव खेल कूद के विकास में निरंतर लगे रहते हैं। वहीं कई सारे खेलों का आयोजन किया जिसमें होली क्रॉस स्कूल तथा होली क्रॉस बालिका विद्यालय मधेपुरा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

​वर्ग नवम बनाम वर्ग दशम बालक वर्ग कबड्डी, एवं बालिका वर्ग कबड्डी और खो-खो वर्ग - 6 एवं वर्ग 7, 8 बालक वर्ग कबड्डी एवं बालिका वर्ग खो-खो जूनियर वर्ग में कई आकर्षक व मनोरंजक खेल और 100 मी० की दौड़ प्रतियोगिता, वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, म्यूजिकल चेयर, कैरम, शतरंज, आदि का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ० वन्दना कुमारी ने अपने संबोधन में कहा खेल से हमारा शारीरिक मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने निर्धारित नियमों एवं अनुशासन का पूर्णतः पालन करते हुए, विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल मैदान पर विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विभिन्न गतिविधियों के संचालन एवं व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई।

होली क्रॉस स्कूल, मधेपुरा में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन होली क्रॉस स्कूल, मधेपुरा में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 29, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.