मधेपुरा। Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षा में Holy Cross School, मधेपुरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के कुल 163 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें सभी छात्र सफल घोषित किए गए।
जानकारी दी गई कि इस वर्ष सीबीएसई ने पहली बार दो चरणों में बोर्ड परीक्षा आयोजित की है। यह प्रथम चरण की परीक्षा थी, जिसमें विद्यालय के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। द्वितीय चरण की परीक्षा अभी शेष है, और दोनों परीक्षाओं के उपरांत जारी किया जाने वाला परिणाम ही अंतिम माना जाएगा। इसी आधार पर छात्रों के अंकों में सुधार भी संभव होगा।
बोर्ड द्वारा इस बार प्रश्नपत्रों को कॉम्पिटेंसी-आधारित एवं केस स्टडी-आधारित बनाया गया था, जिससे छात्रों की समझ और विश्लेषण क्षमता का आकलन किया जा सके। विशेष रूप से गणित का प्रश्नपत्र काफी कठिन माना गया, जिसे सभी ने स्वीकार किया। इसके बावजूद छात्रों ने चुनौती का सामना करते हुए 95% से 96% तक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी है।
होली क्रॉस स्कूल का 100% रिजल्ट, सभी 163 छात्र सफल
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 16, 2026
Rating:
No comments: