सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न

मुरलीगंज: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार शाम शहर के गोलबाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई और नारेबाजी कर उत्साह व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। नगर अध्यक्ष सूरज कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार में पहली बार भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री बनने से एक नए युग की शुरुआत हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष पंकज सिंह, महिला नगर अध्यक्ष पिंकी जायसवाल, उपेंद्र आनंद, सुजीत साह, राजू अग्रवाल, शिवकुमार चौधरी, मो. शकील, सुनीता देवी, रितु जायसवाल, राखी अग्रवाल, शंकर जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 15, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.