कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मौसम सिंह, निदेशक मानव सिंह, नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. साकेत कुमार एवं डॉ. मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे वातावरण में उत्सव और उल्लास का माहौल बन गया।
“मेहनत का परिणाम है सफलता” — कुमार गौरव
समारोहका संचालन करते हुए असिस्टेंट डायरेक्टर कुमार गौरव ने कहा कि वार्षिक परीक्षा का परिणाम छात्रों की पूरे वर्ष की लगन, अनुशासन और परिश्रम का आईना होता है। उन्होंने कहा कि जहां कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी कक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है, वहीं अन्य विद्यार्थियों के लिए यह प्रेरणा है कि वे आगामी सत्र में और अधिक मेहनत कर बेहतर परिणाम प्राप्त करें।
विद्यालय में लाइब्रेरी व कंप्यूटर लैब का उद्घाटन
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक मानव सिंह ने पुस्तकालय (लाइब्रेरी) एवं कंप्यूटर लैब का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के दौर में डिजिटल ज्ञान का महत्व तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, “आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हर क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ एआई आधारित अध्ययन भी प्रारंभ किया जा रहा है।”
उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 3 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर एवं एआई क्लास अनिवार्य रूप से संचालित की जाएगी।
टॉपर्स को साइकिल, मेधावियों को मिला सम्मान
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मौसम सिंह द्वारा स्कूल टॉपर्स को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्री-प्राइमरी टॉपर: समिक्षा रानी – 97.5%
प्राइमरी टॉपर: वेदांत बलादित्य – 98.1%
सीनियर टॉपर: अंगद कुमार – 99.0%
इसके अलावा सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
लगातार चौथी बार टॉपर बना अंगद कुमार
इस वर्ष भी सीनियर वर्ग में अंगद कुमार ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि वह पिछले चार वर्षों से लगातार विद्यालय का टॉपर बन रहा है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अभिभावकों की भूमिका अहम — प्राचार्य
प्राचार्य डॉ. मौसम सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए घर में सकारात्मक एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना, उनके दैनिक अध्ययन पर ध्यान देना तथा समय-समय पर मार्गदर्शन देना आवश्यक है।
उन्होंने छात्रों को भी संदेश दिया कि अगली कक्षा में प्रवेश के साथ ही उन्हें और अधिक परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण दिखाना होगा।
कक्षा अनुसार प्रमुख टॉपर्स
कक्षा M-1:
जिज्ञांश कुमार – प्रथम, सौर्य राज – द्वितीय, राजसी रॉय – तृतीय
कक्षा M-2:
समिक्षा रानी – प्रथम, आरजू भारती – द्वितीय, नव्या रस्तोगी – तृतीय
कक्षा M-3:
रियांशी कुमारी – प्रथम, कृति बरखा / लावण्या भारद्वाज / आयुष कुमार – द्वितीय, यामी ईशु – तृतीय
कक्षा 1:
नित्या भगत – प्रथम, सौर्यन कुमार – द्वितीय, सान्वी श्री – तृतीय
कक्षा 2:
सौर्यन बाबू – प्रथम, बिट्टू कुमार – द्वितीय, आर्यन कुमार – तृतीय
कक्षा 3 (A):
प्रीतम राज – प्रथम, मंटोष कुमार – द्वितीय, राम कुमार– तृतीय
कक्षा 3 (B):
प्रेम कुमार – प्रथम, सूर्यांश राज – द्वितीय
कक्षा 4:
वेदांत बलादित्य – प्रथम, नयन तारा– द्वितीय, मो. कैश / रिया कुमारी– तृतीय
कक्षा 5:
गौरव कुमार – प्रथम, ईशान बलादित्य – द्वितीय, केशव आनंद निषाद– तृतीय
कक्षा 6:
मो. उवैश – प्रथम, हर्ष शर्मा / आशीष कुमार– द्वितीय, आशीष कुमार – तृतीय
कक्षा 7:
सूरज कुमार – प्रथम, दीक्षा कुमारी – द्वितीय, अंजल पटवा – तृतीय
कक्षा 8:
अंगद कुमार – प्रथम, के.आर. मालिंगा / शालू राज– द्वितीय, दीक्षांत रंजन – तृतीय
कक्षा 9:
शिवम कुमार– प्रथम, खुशी कुमारी – द्वितीय, अदिति कुमारी – तृतीय.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 30, 2026
Rating:


No comments: