घटना के बाद पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम मन्नू कुमार साइकिल ठीक कराने के नाम पर अपने पिता से 400 रुपए लिया। घर से करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर सोतारी में उसने शराब पीकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसी गांव के एक व्यक्ति ने मन्नू के पिता को जानकारी दी की उनका बेटा यहां लोगों के साथ गाली-गलौज
![]() |
| मृतक (फ़ाइल फोटो) |
जानकारी के मुताबिक मन्नू की शादी 8 साल पूर्व सहरसा के सलखुआ थाना क्षेत्र के अकहा में हुई थी। उसे दो बेटी और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी शबनम 7 साल की है। वही सविता (6) देवराज (5) और मोहन (4) साल का है। मन्नू घर पर रहकर मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह शराब का आदी था और अक्सर शराब पीकर लोगों से झगड़ा करते रहता था, जिससे पिता तंग आ गए थे। इधर ग्वालपाड़ा थाना की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 08, 2025
Rating:



No comments: