LIC एजेंट एसोसिएशन शाखा मधेपुरा की द्विवार्षिक आम सभा में शाखा प्रतिनिधियों का चुनाव संपन्न

दिनांक 22 जून 2025 को लाइफ इंश्योरेंस एजेंटस फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (लियाफी) Reg.No 2924/2000 के अंतर्गत लाइफ इंश्योरेंस एजेंट एसोसिएशन शाखा इकाई मधेपुरा की द्विवार्षिक आम सभा सह चुनाव आयोजित किया गया जिसमें शाखा प्रतिनिधियों का चुनाव संपन्न हुआ.

इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार नंदकुलियर, मुख्य अतिथि बेगूसराय मंडल परिषद के मंडल सचिव परमानंद प्रसाद, भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार कर्ण रहे एवं बेगूसराय मंडल की विभिन्न शाखों से शाखा प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शाखा के समस्त अभिकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से शाखा प्रतिनिधियों का चुनाव संपन्न हुआ.

चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया ज्ञान चंद्र रस्तोगी फेडरल इसी मेंबर सह चुनाव पदाधिकारी बेगूसराय मंडल परिषद द्वारा संपन्न कराई गई. कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अभिकर्ताओं के हित संवर्धन के लिए विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला अभिकर्ताओं को संगठित होकर अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर बल दिया गया. कार्यक्रम में निम्नलिखित शाखा प्रतिनिधियों का विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ.

दिनांक 22 जून 2025 को शाखा इकाई मधेपुरा में निम्न पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचित शाखा प्रतिनिधियों की सूची इस प्रकार है:-

●अध्यक्ष पद :- 

1.संजय कुमार सिंह 382/53A

●उपाध्यक्ष पद :-

1.अरविंद कुमार 978/53A

2.राजकिशोर राय 1102/53A

●सचिव पद:-

1. रविंद्र कुमार 901/53A

●संयुक्त सचिव के प्रत्याशी:-

1.मदन कुमार 1066/53A

2.जयप्रकाश 1844/53A

●कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी:-

1. अनिल कुमार झा 876/53A

ज्ञानचंद रस्तोगी 

फेडरल इ.सी. मेंबर सह चुनाव पदाधिकारी

लियाफी (2924/2000) बेगूसराय मंडल परिषद

मीडिया प्रभारी 

 अभिकर्ता संघ - मधेपुरा 

   किशोर कुमार श्रीवास्तव 

कार्यक्रम में बेगूसराय मंडल परिषद के मंडल अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह की उपस्थिति सराहनीय रही.

LIC एजेंट एसोसिएशन शाखा मधेपुरा की द्विवार्षिक आम सभा में शाखा प्रतिनिधियों का चुनाव संपन्न LIC एजेंट एसोसिएशन शाखा मधेपुरा की द्विवार्षिक आम सभा में शाखा प्रतिनिधियों का चुनाव संपन्न Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 23, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.