रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड मुख्यालय के कृषि भवन के प्रांगण में सोमवार को  रवि कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का अयोजन किया गया. 


इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचलाधिकारी चंदन कुमार, कृषि वैज्ञानिक आर.पी. शर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी काशीनाथ सिंह एवं प्रगतिशील किसान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. 


कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय कृषि वैज्ञानिक आर.पी. शर्मा के द्वारा जीरो टिलेज रबी मौसम में लगने वाली विभिन्न किट एवं बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई की जाती है तो किसानों को ज्यादा लाभ मिलेगा. आमतौर पर किसान अपने गेंहू की खेती समान्य तरीके से कर देते हैं, जिसपर उनकी लागत अधिक आती है और पैदावार भी कम होता है लेकिन जीरो टिलेज से खेती करने पर लागत कम आएगी और उपज भी अधिक होगी. उनके द्वारा मक्का की खेती के बारे में जानकारी दी गई. 


वहीं कृषि वैज्ञानिक राहुल कुमार द्वारा किसानों को आधुनिक पौधों के बारे में विस्तृत से जानकारी देते हुए दलहन व तेलहन के उत्पादन के लिए उपयुक्त मौसम व जलवायु के लिए फसल में होने वाली बीमारियों के बारे पर चर्चा की गई. किट और रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि सरसों, चना, मटर, मसूर आदि में फूल व फल लगने के बाद कीड़ों का प्रकोप बढ़ जाता है. उसमें उखठा रोग लग जाता है, जिससे फसल को नुकसान होता है. वैज्ञानिकों ने उसके निवारण के उपाय किसान सलाहकारों को बताया, ताकि वह किसानों से संवाद कर इसकी जानकारी दे सके. वहीं रबी कार्यशाला की महत्ता पर प्रकाश डाला गया साथ ही कृषि संबंधित सभी योजनाओं की भी जानकारी दी गई.


मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार आदि मौजूद थे.


रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 25, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.