वाहन जांच के दौरान 1 किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तार

मधेपुरा थाना क्षेत्र के सुखासन में वाहन जांच के दौरान 1 किलो गांजा सहित 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. 

इस बावत थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि आरक्षी अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर सुखासन पुल के पास वाहन जांच शुरू की गई. इस दौरान एक बाइक सुपर स्प्लेंडर बीआर 43 डी 3484 पर सवार दो लोग बराही हसनपुर वार्ड संख्या 04 निवासी दीपक कुमार व अखलेश कुमार वाहन जांच देखकर काफी तेजी से भागने की कोशिश करने लगे, जिसे पकड़ लिया गया. जांच करने पर उक्त व्यक्ति के गाड़ी के डिक्की से लगभग एक किलो गांजा बरामद हुआ. दोनों व्यक्ति पर मामला दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

वाहन जांच के दौरान 1 किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तार वाहन जांच के दौरान 1 किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तार Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 24, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.