गले की हड्डी ना बन जाए बाढ़ राहत राशि, लोग कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन

मधेपुरा जिले के चौसा में महीना बीत जाने के बाद बाढ़ राहत सहायता राशि नहीं मिलने से ब्लॉक का चक्कर लगा रहे ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन. 

मालूम हो कि बिहार सरकार के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीड़ित परिवार को ₹6000 प्रति परिवार देने की घोषणा की गई थी. जिसके बाद कुछ परिवार के खाते में बाढ़ राहत राशि पहुंची भी. वहीं यह बात भी सामने आई कि लोग फर्जी तरीके से छोटे-छोटे बच्चों के खाते में प्रतिनिधि की मिलीभगत से पैसे भिजवाए. जिसके बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा जिससे प्रशासन सख्त हुई तथा संबंधित मामले की जांच पड़ताल की गई तथा सही लोगों तक राशि पहुँचने की बात की गई लेकिन अभी भी  बाढ़ पीड़ित परिवार के बैंक खाते में राशि नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है.  जिसको लेकर आज चौसा प्रखंड परिसर में दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन किया. 

प्रदर्शनकारी कैलाश शर्मा, कैलाश शर्मा, रामजी ठाकुर, झकन शर्मा, संजय शर्मा, उमेश शर्मा, उमेश मंडल, काली देवी, रेनू देवी, अनीता देवी, कारी देवी, जूना देवी मंजू देवी, रश्मि देवी, सुगिया देवी, सुनो देवी, लाखों देवी, भंवरी देवी, काजल देवी, सुगनी देवी, दर्जनों लोगों ने कहा कि बाढ़ के समय चूड़ा, चना प्लास्टिक प्रखंड परिसर से ही मुहैया कराया गया तथा सरकार के द्वारा दिए जाने वाले ₹6000 रुपये का अभी तक हम लोगों को भुगतान नहीं किया गया है. 

प्रतिनिधि ने जो लिस्ट जारी किया था उस में धांधली करने में प्रतिनिधि से लेकर प्रखंड कार्यालय में डाटा ऑपरेटर तक के संलिप्त होने की बात कही गई. इस संबंध में प्रखंड प्रमुख को कई बार जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्दी ही आप लोगों को बाढ़ राहत राशि मिल जाएगी लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं निकला. हम लोग ब्लॉक का चक्कर लगा-लगा कर थक गए हैं. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मेरे नाम को लिस्ट में दर्ज किया गया लेकिन बैंक खाता नंबर किसी और का दर्ज कर राशि का उठाव कर लिया गया है. 

वहीं फुलौत, मोरसंडा, चिरौरी, पैना के कई वार्ड के लोगों ने कहा है कि अगर इस बार मतदान से पहले हम लोगों का ₹6000 का राशि हमारे खाते में नहीं आया तो वोट का बहिष्कार भी करेंगे. वहीं प्रखंड प्रमुख शम्भू प्रसाद यादव ने कहा कि इन लोगों की शिकायत जिला पदाधिकारी को भेजी जा चुकी है. जांच के बाद जल्द ही राशि इन लोगों को मिल जाएगी.

गले की हड्डी ना बन जाए बाढ़ राहत राशि, लोग कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन गले की हड्डी ना बन जाए बाढ़ राहत राशि, लोग कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 19, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.