अभी दीपावली की रात भीषण लगने के सदमे से लोग उबरे भी नहीं थे कि फिर एक आगजनी की घटना ने लोगों को दहला दिया।
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड के फुलौत पूर्वी पंचायत के डाकबंगला चौराहा पर दिन के करीब 2 बजे आग लगने से पाँच घर समेत लाखों रूपये के अनाज, सामान तथा नगदी जल कर राख में तब्दील हो गया।
मालूम हो कि चौसा प्रखंड के डाकबंगला चौराहा पर ही बीते दीपावली के रात्रि में आग लगने से पाँच दुकान जल कर राख हो गई थी अभी लोग उस आग की घटना को भुला भी नहीं पाए थे कि शनिवार को पुनः उसी चौराहे से महज सौ गज की दूरी पर आग लगने से बिशुनदेव महतो, मनोज महतो, पिंटू महतो, विपिन महतो, मंटू महतो, पप्पू महतो, सुलेखा देवी के घर समेत घर में रखे लाखों रूपये के सामान जल कर राख में तब्दील हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
चौसा में अग्नि शामक भी नहीं था जबकि कुछ दिन पहले चौसा प्रखंड में अग्नि शामक देखने को मिलता था। घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार घटना स्थल निरीक्षण करने पहुचे। उधर चौसा पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद अनिकेत मेहता, फुलौत पूर्वी मुखिया बबलू ऋषिदेव, फुलौत पश्चिमी मुखिया पंकज मेहता ने अंचलाधिकारी से बात की.
अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार ने कहा कि इस आग से पीड़ित लोगों को नियमानुसार सरकारी लाभ दिया जाएगा। आग खाना बनाने के दौरान लगना बताया जा रहा है।

फिर उसी चौराहे के पास लगी आग: चौसा में आग ने पाँच घरों को किया स्वाहा, लाखों की संपत्ति बर्बाद
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 11, 2018
Rating:
No comments: