बोले शरद यादव, 'नीतीश ने बिहार की 11 करोड़ जनता के साथ किया धोखा, बहू-बेटी के इज्जत पर हो रहा हमला'

सुपौल। मधेपुरा जाने के क्रम में लोकतांत्रिक जनता दल के राष्ट्रीय सरंक्षक शरद यादव मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान श्री यादव केंद्र व राज्य की सरकार पर जम कर हमला बोला। 


कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2014 के किये गये एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया है। सत्ता में आने से पूर्व मोदी जी ने कहा था कि देश के 02 करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार दिया जायेगा। लेकिन वह वादे वादे ही बन कर रह गया है।

देश में किसानों कि स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है। मोदी सरकार में अब तक देश में सैकड़ों किसान आत्महत्या कर लिया है। किसानों को उनके अनाजों का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। नोटबंदी एवं जीएसटी आम अवाम की कमर तोड़ कर रख दी है। 

सूबे की सरकार पर तंज कसते उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार बंदी में लगी है। बालू बंदी, मिट्टी बंदी, ताड़ी बंदी एवं शराबबंदी के साथ मनरेगा, वृद्धावस्था सहित गरीबों की योजनाओं में लूट मची हुई है। कहा कि नीतीश कुमार जिसका विरोध कर रहे थे। आज उसी के साथ सत्ता में बने हुए हैं। कहा कि उन्होंने राज्य की 11 करोड़ के साथ विश्वासघात किया है। लिहाजा वह अब जनता के बीच जाकर लड़ाई का रास्ता पकड़ लिये हैं।

राष्ट्रीय सरंक्षक ने कहा कि सूबे की सरकार का इकबाल के साथ-साथ राजनीतिक ईमानदारी समाप्त हो चुका है। राज्य की बहू, बेटी के इज्जत पर हमला हो रहा है। राज्य में इतनी कानून व्यवस्था कभी नहीं बिगड़ी थी। इस मौके पर पूर्व एमएलसी विजय वर्मा, डॉ बीके यादव, धनिक लाल यादव, वीरेंद्र शेखर पासवान, रूबी यादव, संजय यादव, रमेश यादव, रंजीत कुमार रमण सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। (नि. सं.)
बोले शरद यादव, 'नीतीश ने बिहार की 11 करोड़ जनता के साथ किया धोखा, बहू-बेटी के इज्जत पर हो रहा हमला' बोले शरद यादव, 'नीतीश ने बिहार की 11 करोड़ जनता के साथ किया धोखा, बहू-बेटी के इज्जत पर हो रहा हमला' Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 30, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.