बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति पर सिनेट सदस्य
सह बीएनमुस्टा के महासचिव डॉ. नरेश कुमार ने कुलपति प्रोफेसर डॉ. अवध किशोर राय
एवं प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉ. फारूक अली को बधाई दी है।
डॉ. नरेश ने कहा कि यह एक
ऐतिहासिक अवसर है। इससे न केवल विश्वविद्यालय कार्यालयों वरन् स्नातकोत्तर विभागों
में भी स्थायी कर्मचारी मिल गये हैं।
विश्वविद्यालय के पूर्व सीसीडीसी और टी. पी. कालेज,
मधेपुरा में मैथिली विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमोल कुमार राय ने भी स्थायी कर्मचारियों की
नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इसके लिए कुलपति एवं प्रति कुलपति को
साधुवाद दिया है। इस नियुक्त में लंबे समय से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के
स्थायीकरण को उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास में ऐतिहासिक कदम बताया है।
BNMU: विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति पर कुलपति को बधाई
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
November 20, 2017
Rating:
