
कुंवारी कन्याओं का पूजन कर कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर गम्हरिया पंचायत होते हुए भागवत चौक से सात नदी से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर लाया गया। जहां वैदिक मंत्रोच्चार, गणेश व अंबिका पूजन कर विद्वान पंडितों ने विधि विधान से पूजन किया। इस यात्रा में लगभग सात साल से लेकर 16 साल की बच्चियों ने भाग लिया। मंदिर के महंत ने बताया कि यह यज्ञ स्थानीय लोगों के सहयोग से हो रहा है। साथ ही मोके पर पूर्व मुखिया शियाम कुमार यादव, बिश्नाथ यादव, उमेश यादव, जयप्रकाश यादव,मिथुन कुमार,ओम प्रकाश यादव,आदि लोग मौजूद थे
गाजे-बाजे के साथ निकली कलशयात्रा में 501 कन्याओं ने लिया भाग
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 07, 2017
Rating:
