मूर्ति विसर्जन के दौरान मधेपुरा जिले के
बिहारीगंज में घटी घटना में अब तक 141 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. जिसमें
सर्वाधिक बिहारीगंज थाना कांड संख्यां 173/2016 में 47 नामजद में से 42 लोगों को
जेल भेजा जा चुका है. वहीं बिहारीगंज थाना कांड संख्यां 172/2016 में 12 नामजद में
सबों को जेल व इसके अलावे पांचो कांडो में क्रमशः बिहारीगंज थाना कांड संख्यां 173/2016
में 650, बिहारीगंज थाना कांड संख्यां 171/2016 में 500 व बिहारीगंज थाना कांड संख्यां
172/2016 में 250 अज्ञात को रखा गया है.
जबकि बिहारीगंज थाना कांड संख्यां 170/2016 व बिहारीगंज थाना कांड संख्यां 168/2016 कांड में अज्ञात की संख्या शून्य है.
जबकि बिहारीगंज थाना कांड संख्यां 170/2016 व बिहारीगंज थाना कांड संख्यां 168/2016 कांड में अज्ञात की संख्या शून्य है.
घटना बीतने के बाद से लोगों के मन में अभी भी अंशाका बनी हुई है,कहीं
उसका तो नाम नहीं चला जाएगा. वहीं निर्दोष लोगों के गए जेल से उसके घरों में
कोहराम मचा हुआ है. आखिर उक्त घटना के बाद अब होगा क्या ? वहीं
जब ऐसी अफवाह उठती है कि अमुक व्यक्ति का भी नाम जोड़ दिया गया है तो लोग बैचेन हो
जाते हैं और थाने के आसपास सही जानकारी के लिए मंडराने लगते हैं.
(रिपोर्ट: रानी देवी)
बिहारीगंज तनाव मामला: अबतक 141 नामजद, 1400 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 20, 2016
Rating:
![बिहारीगंज तनाव मामला: अबतक 141 नामजद, 1400 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhrGGVCW_NrS94mg2FZIsTrF1-AUeU8bXMv7n0JNf7Hq4-C1B8n5YEqndNToCzFTN81hQeBsqO2HLvJHl9nPD2uN6FR-mjQTqrruiCHI1qp4DDK3J8ytw-Gdt6csah7CCGJHSwlfQtNBONR/s72-c/Madhepura+Times.jpg)
No comments: