महिला सशक्तिकरण दिवस 14 फरवरी को निकाली जायेगी जन चेतना रैली

|मुरारी कुमार सिंह|11 फरवरी 2014|
महिलओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए महिला सशक्तिकरण दिवस को मधेपुरा में जन उत्थान संघ, नई दिल्ली एक रैली करेगी. जन चेतना रैली नाम की यह रैली आगामी 14 फरवरी को मधेपुरा जिला मुख्यालय के बीपी मंडल चौक से निकलकर कर्पूरी चौक और मेन रोड होते हुए भूपेंद्र चौक पर समाप्त होगी.
      जन उत्थान संघ की अध्यक्षा सत्यप्रभा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढते अपराध को रोकने के उद्येश्य से आयोजित इस रैली मे लोगों से अधिक से अधिक संख्यां मे भाग लेने की अपील की गई है. समाज मे महिलायें सम्मान की अधिकारी हैं. उन्हें शैक्षणिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सामजिक रूप से सशक्त बनाना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है.
      जन चेतना रैली की सफलता को लेकर आज एक बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें जन उत्थान संघ की अध्यक्षा सत्यप्रभा के अलावे प्रो० प्रज्ञा प्रसाद, गीता रस्तोगी, विभा कुमारी, चन्द्रिका यादव, निर्जला सिंह, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे.
महिला सशक्तिकरण दिवस 14 फरवरी को निकाली जायेगी जन चेतना रैली महिला सशक्तिकरण दिवस 14 फरवरी को निकाली जायेगी जन चेतना रैली Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 11, 2014 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.