समाहर्ता, मधेपुरा के निर्देशानुसार की गई छापेमारी के क्रम में मधेपुरा थाना क्षेत्र के जयपालपट्टी, वार्ड संख्या-15 में छापामारी कर 05.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई तथा आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तमौत परसा चॉप पुल के पास छापामारी के दौरान 34.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद करते हुए जीवन यादव एवं नंदन कुमार को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया।
साथ ही, ब्रेथ एनालाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण के दौरान शराब सेवन के आरोप में कुल 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।
मद्यनिषेध विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 20, 2026
Rating:


No comments: