मधेपुरा में 6 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के होने वाले कार्यक्रम को जानिए

समाज सुधार यात्रा के क्रम में 6 मार्च को मधेपुरा आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार. यहां जीविका दीदी को संबोधित करने के साथ-साथ अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

डीपीआरओ अभिषेक राज ने बताया कि 6 मार्च को 11 बजे मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से शहर के एसएनपीएम मैदान पर उतरेंगे। यहां से मुख्य कार्यक्रम स्थल बीएन मंडल स्टेडियम आएंगे। यहां वे सबसे पहले जीविका की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद मंच पर आएंगे। जहां जीविका दीदीयों के सवाद के बाद अतिथियों के साथ-साथ सीएम का संबोधन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व सांसद दिवंगत डॉ. आरके रवि के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने जाएंगे। इसके बाद वे सिंहेश्वर बाबा का दर्शन करने जाएंगे। 

लौटते में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज जाएंगे, जहां स्व. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे यहां से लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कोसी प्रमंडल के आयुक्त राहुल रंजन महिवाल, डीआईजी शिवदीप लांडे, डीएम श्याम बिहारी मीणा व अन्य पदाधिकारियों ने सभी स्थलों का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया। बताया गया कि स्टेडियम में जर्मन हंगर तर्ज पर पंडाल बनाया जा रहा है। दूसरी ओर, जीविका कार्यालय में इस कार्यक्रम को लेकर ज्यादा चहल-पहल है। सभा के दौरान मधेपुरा की 700 और सुपौल और सहरसा के 150-150 जीविका दीदी शामिल होंगीं।

मधेपुरा में 6 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के होने वाले कार्यक्रम को जानिए मधेपुरा में 6 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के होने वाले कार्यक्रम को जानिए Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on March 05, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.