‘सीएम के नारी सशक्तिकरण का दावा ढकोसला’: एएनएम का विरोध मार्च

सुपौल। तीन सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को अनुबंध पर बहाल एएनएम ने विभिन्न स्लोगन लिखा होर्डिंग लेकर शहर में विरोध मार्च निकाला।

एनएनएम का यह जत्था शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंचा। जहां एएनएम का एक शिष्ट मंडल ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।

विरोध मार्च में शामिल एनएनएम कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्षा कुमारी सारिका ने बताया कि समान काम का समान वेतन जब तक सरकार द्वारा नहीं दिया जायेगा। तब तक वह हड़ताल पर डटी रहेगी। एक सवाल के जवाब में जिलाध्यक्षा ने आक्रोश भरे लहजे में सीएम को आपत्ति जनक शब्द भी कह डाला।

उन्होंने कहा कि सीएम का नारी सशक्तिकरण का दावा केवल एक ढकोसला है। बता दें कि समान काम का समान वेतन की मांग को लेकर पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान एएनएम कर्मियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया था, जिसके बाद विगत 02 नवंबर से जिले में अनुबंध पर कार्य कर रहे एएनएम कर्मी हड़ताल पर हैं।  
‘सीएम के नारी सशक्तिकरण का दावा ढकोसला’: एएनएम का विरोध मार्च ‘सीएम के नारी सशक्तिकरण का दावा ढकोसला’: एएनएम का विरोध मार्च Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 18, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.