मधेपुरा जिले के श्रीनगर
थानाक्षेत्र के रामनगर
महेश गांव में बीती रात बीएसएफ के एक रिटायर्ड फौजी के निजी
सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
महेश गांव में बीती रात बीएसएफ के एक रिटायर्ड फौजी के निजी
सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
इसके अलावे रिटायर्ड फौजी समेत अन्य चार को बुरी तरह
से जख्मी कर दिया. मृतक की पहचान पास के
गाँव के मंगलवारा निवासी जगदीश दास के रूप में की गयी है।
बताया जाता है कि
भाड़े के अपराधियों ने रिटायर्ड फौजी कुमोदानंद झा समेत चार अन्य को मारपीट कर जख्मी
कर दिया, जिनका इलाज चल रहा है। घटना की है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। एएसपी
राजेश कुमार ने भी हत्या का कारण जमीन विवाद ही बताया है।
घटना के बारे में
मिली जानकारी के अनुसार कुमारखंड के रामगंज निवासी सदानंद झा ने कई वर्ष पूर्व
अपने भांजे कुमोदानंद झा को रामनगर महेश गांव में मौखिक रूप से पांच कट्ठा जमीन
दान दी थी। लेकिन उक्त जमीन का वे रजिस्ट्री अपने भांजे को नहीं कर सके। बाद में उक्त
जमीन पर सदानंद झा के पुत्र नवल किशोर झा भी दावा करने लगे। विवाद बढ़ने पर पुलिस
ने तनाव रोकने के लिए दोनों पक्षों पर धारा 107 दंड प्रक्रिया
संहिता के तहत कार्रवाई कर दी और बाद में पुलिस की अनुशंसा पर एसडीएम ने जमीन को
विवादित मानते हुए उक्त जमीन पर निषेधाज्ञा लगा दी.
पर बताते हैं कि निषेधाज्ञा
लागू रहने के बावजूद रिटायर्ड फौजी उक्त विवादित जमीन पर फूस का घर बनवा रहे थे। इसके
कारण विवाद बीती रात इस हद तक जा पहुँच कि रिटायर्ड फौजी के निजी सिपाही जगदीश दास
की गोली मारकर हत्या कर दी गयी और चार अन्य घटना में जख्मी हो गए. बताते हैं कि शव
को अँधेरे में पास ही छुपा दिया गया. आज सुबह ग्रामीणों के सहयोग से शव को बरामद किया गया।
मधेपुरा: एक की हत्या तथा रिटायर्ड फौजी समेत चार अन्य को किया जख्मी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 13, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
October 13, 2017
Rating:

