मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड मुख्यालय
स्थित मारवाड़ी अग्रसेन धर्मशाला मे प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया की उपस्थिति
मे बैठक आहुत कर
मुखिया संघ का गठन किया गया.
दुर्गापुर पंचायत के मुखिया प्रकाश चन्द्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में गणेशपुर पंचायत के मुखिया मो वाजिद के द्वारा कुरसंडी पंचायत के
मुखिया रजनीश कुमार उर्फ बबलू यादव के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद हेतु रखा गया. सर्वसम्मति
से रजनीश कुमार उर्फ़ बबलू यादव को अध्यक्ष पुरैनी पंचायत के मुखिया, पवन कुमार
केडिया को उपाध्यक्ष, गणेशपुर पंचायत के मुखिया मो वाजिद को
कोषाध्यक्ष एवं दुर्गापुर के मुखिया प्रकाश चन्द्र यादव को सचिव मनोनीत किया गया.
मौके पर सपरदह पंचायत की मुखिया कंचन देवी, मकदमपुर
पंचायत की मुखिया अनिता देवी एवं बंशगोपाल पंचायत की मुखिया ममता कुमारी, औराय पंचायत की मुखिया बीबी सफीदन एवं नरदह पंचायत की मुखिया
नीलम देवी उपस्थित थी.
मधेपुरा: बबलू यादव बने पुरैनी मुखिया संघ के अध्यक्ष
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 10, 2016
Rating:
