“पप्‍पू यादव से माफी मांगे उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव”

कल सहरसा में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान पर सांसद पप्पू यादव की ओर से पलटवार किया गया है. 
     जन अधिकार पार्टी (लो) के ​राष्‍ट्रीय म‍हासचिव प्रेमचंद सिंह, राजेश रंजन पप्‍पू और मीडिया प्रभारी आनंद मधुकर ने अपने संयुक्‍त बयान में कहा कि उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव का सांसद पप्‍पू यादव पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद और बेतुका है. उन्होंने कहा कि ‘बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने रविवार को सहरसा की सभा में जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय संरक्षक व सासंद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव पर गलत आरोप लगाया, जिसके लिए उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए. सांसद पप्‍पू यादव पर आज तक कोई भ्रष्‍टाचार का आरोप नहीं लगा है. अगर फिर भी उपमुख्‍यमंत्री माननीय पप्‍पू यादव जी को लुटेरा बता रहे हैं, तो राजद अध्‍यक्ष लालू यादव को क्‍या कहेंगे? लालू यादव तो चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं. ​‘
     जनाधार के सवाल पर ​उन्‍होंने ​उपमुख्‍यमंत्री से पूछा कि राजद के टिकट पर तो राबड़ी देवी और मीसा भारती भी चुनाव लड़ीं, पर क्‍या हुआ? उपमुख्‍यमंत्री जी जरा इस सवाल का जवाब भी दे दीजिए. श्री पप्‍पू यादव की लोकप्रियता कोसी ही नहीं, पूरे बिहार में है. उन्‍होंने कहा कि तेजस्‍वी यादव ने जिस सहरसा की जनता के सामने सांसद पर बेबुनियाद और बेतुका इल्‍जाम लगाया, वो जनता माननीय पप्‍पू यादव जी को अच्‍छे से जानती है. श्री पप्‍पू यादव हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की.​ बाढ़ - सूखाड़ या किसी भी प्रकार के संकट के स्थिति में कोसी ही नहीं, उनके यहां जाने वाले सभी लोगों की उम्‍मीद पप्पू यादव​ ​ही बनते हैं.  उपमुख्‍यमंत्री का बयान बचकाना है.​ उन्‍हें इस तरह की बयानबाजी करने से पहले सांसद पप्‍पू यादव जी के बारे में जान लेना चाहिए. 
“पप्‍पू यादव से माफी मांगे उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव” “पप्‍पू यादव से माफी मांगे उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव” Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 24, 2016 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.