पंचायत चुनाव: लोकतंत्र की सफलता है उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना, चौसा में चुने गए करीब छ: दर्जन प्रत्याशी निर्विरोध

मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के आवेदनों की जाँच पूरी कर ली गई है. अब नाम वापसी का 18 अप्रैल तक समय निर्धारित है तथा 19 अप्रैल को सिम्बल प्रदान किया जाएगा.
चौसा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मिथलेश बिहारी वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी पंचायतों के सभी पदों के नॉमिनेशन फॉर्म की बारीकी से जाँच करने के बाद मुखिया पद समेत कुल 5 आवेदन को रद्द किया गया है. सबसे अच्छी बात यह है कि चौसा प्रखंड के विभिन्न पंचायत में पंच सदस्य पद के 63 तथा वार्ड सदस्य पद के 4 जगहों पर निर्विरोध घोषित किया गया है. लौआलगांन पूर्वी वार्ड न0 4 से पंच सदस्य पद रिक्त रह गया है.
निर्विरोध पंच सदस्य इस तरह हैं. पंच निर्विरोध पंचायत रसलपुर धुरिया वार्ड  नं. 9, 11, 13 से, पैना वार्ड नं. 4, 5, 8, 10, 11, 15 से,  घोषई वार्ड नं. 3, 4, 5, 9, 10 से,  चिरौरी वार्ड नं. 1, 2, 4,10 से,  फुलौत पश्चिमी वार्ड नं. 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 11 से, फुलौत पूर्वी वार्ड नं. 1, 2, 4, 5, 6, 7, 9, 10 से,  मोरसंडा वार्ड नं. 7, 9, 10, 12 से, लौआलगांन पश्चिमी वार्ड नं. 2, 3, 4, 5, 13 से, लौआलगांन पूर्वी वार्ड नं. 3, 5, 6, 7, 9, 11, 12 से, चौसा पश्चिमी वार्ड नं. से 10 से, चौसा पूर्वी वार्ड  4, 5, 8, 11, 14 से,  अरजपुर पश्चिमी नं. 1, 12, से, अरजपुर पूर्वी वार्ड नं. 6, 9, 10, 12, 14 से वार्ड पंच सदस्य निर्विरोध घोषित किये गए हैं.
         जो वार्ड सदस्य निर्विरोध रहे वे हैं, लौआलगांन पश्चिमी वार्ड नं. 3 से, पैना वार्ड नं. 11 से,  लौआलगांन पूर्वी वार्ड नं. 12 से, घोषई वार्ड नं. 10 से वार्ड सदस्य निर्विरोध घोषित किये गए हैं.
        जिनके आवेदन रद्द किये गए हैं वे हैं, घोषई पंचायत से वार्ड पंच वार्ड नं. 3 से, मोरसंडा से पंच सदस्य वार्ड नं. 10 से, अरजपुर पश्चिमी से पंच सदस्य वार्ड नं. 1से, लौआलगांन पूर्वी वार्ड सदस्य वार्ड नं.  से तथा चिरौरी पंचायत से मुखिया पद के 1 आवेदन रद्द किये गए हैं. शनिवार को उम्मीदवार दीवारों पर चिपके सूची से चिपके नजर आ रहे थे.
पंचायत चुनाव: लोकतंत्र की सफलता है उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना, चौसा में चुने गए करीब छ: दर्जन प्रत्याशी निर्विरोध पंचायत चुनाव: लोकतंत्र की सफलता है उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना, चौसा में चुने गए करीब छ: दर्जन प्रत्याशी निर्विरोध  Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 17, 2016 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.