मधेपुरा से स्वतंत्रता सेनानियों का काफिला पटना के लिए रवाना, होंगे सम्मानित

जिले के सक्षम स्वतंत्रता सेनानी और दिवंगत हो चुके स्वतंत्रता सेनानी की विधवाओं  को उनके परिजन के साथ  रविवार को ए सी बस से पटना भेज गया। इन्हें मुख्यमंत्री सोमवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मानित करेंगे। 

यह आयोजन चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित किया गया है। स्वास्थ्य सम्बन्धी कारणों से नहीं जा पाने वाले उम्रदराजों को भी उनके घर जाकर जिले के वरीय पदाधिकारी सम्मानित करेंगे। जिलाधिकारी मु सोहैल, एस पी विकास कुमार और डी डी सी मिथिलेश कुमार ने रविवार को ए सी बस को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
        प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार  पटना में मुख्यमंत्री द्वारा सोमवार को जिले के इन स्वतंत्रता सेनानियों और दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी की विधवाओं को सम्मानित किया जायेगा -
श्री बोध नारायण सिंह (दिघ्घी) ,श्री रामेश्वर सिंह (दिघ्घी), श्री रामकृष्ण यादव(मोरकाही), श्री शम्भुनाथ पाठक, श्री कमलेश्वरी प्र 0 सिंह (सुखासन,कुमारखंड), स्व0 भूपेंद्र प्र0 यादव की विधवा मंजू देवी(तुनियाही), स्व0 नरेश मिश्र की विधवा गायत्री मिश्र (खाडा बुधमा), स्व0 तेज ना0 चौधरी की विधवा अहिल्या देवी (सुखासन, सिंहेश्वर), स्व0 परमेश्वर यादव की विधवा राधा देवी (नरथुआ), स्व0 शोभाकांत झा की विधवा उर्मिला देवी (आलम नगर), स्व0 मेदिनी चौधरी की विधवा रमा देवी (आलम नगर) तथा स्व0 इंद्र नारायण सिंह की विधवा सत्यभामा देवी (सुखासन,कुमारखंड)
       जो स्वतंत्रता सेनानी या उनकी विधवा पटना नहीं जा सकीं उन्हें उनके घर जाकर जिले के वरीय पदाधिकारी सम्मानित करेंगे। इनके नाम हैं--
श्री जगदीश मंडल(हसनपुर),  श्री भोलेश्वर प्र0 यादव (मधेपुरा), स्व0 अयोध्या प्र0 यादव की विधवा नूनूदाय देवी (साहुगढ़), स्व0 सूर्य ना0 यादव की विधवा आभा रानी (पिपराही), श्री विष्णुदेव साह(पथराहा), स्व0 हरिलाल साह की विधवा दुखनी देवी (इटहरी), स्व0 रामोत्तार साह की विधवा पारो देवी (पटोरी), स्व0 प्रेम नारायण मिश्र की विधवा श्याम दुलारी देवी (इटवा रुपौली), स्व0 कमलेश्वरी साह की विधवा अलोधनी देवी (चिकनी खार), बग्बियानी के स्व0 सिंहेश्वर मेहता की विधवा तारा देवी, बिशनपुर सुन्दर के भूपेन्द्र ना0 यादव, सुखासन कुमारखंड के स्व0 सुरेद्र ना0 सिंह की विधवा सुदामा देवी, लश्करी के स्व0 भुवनेश्वरी ठाकुर की विधवा शकुंतला देवी, खारा बुधमा के स्व0 केदार नाथ सिंह की विधवा शकुंतला देवी, उदा किशुनगंज के स्व0 बासुदेव साह की विधवा रेशमा देवी, सरौनी कला के स्व0 शैलेश्वर झा की विधवा किशोरी देवी, शहजादपुर के श्री दुर्गा प्रसाद सिंह, मधुबन के स्व0 सत्य नारायण साह की विधवा पार्वती देवी, करौती बाजार के अर्जुन प्र0 सिंह की विधवा गीता देवी, फुलौत के स्व0 गाजो प्र0 सिंह की विधवा गिरजावती देवी, धुरिया के रघुनन्दन उर्फ़ रघुनाथ झा तथा पुरैनी के स्व0 नरसिंग रॉय की विधवा माधुरी देवी।
मधेपुरा से स्वतंत्रता सेनानियों का काफिला पटना के लिए रवाना, होंगे सम्मानित मधेपुरा से स्वतंत्रता सेनानियों का काफिला पटना के लिए रवाना, होंगे सम्मानित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 16, 2017 Rating: 5
Powered by Blogger.