मधेपुरा से सुरेन्द्र प्रसाद यादव को अध्यक्ष, विजय कुमार मंडल को उपाध्यक्ष तथा अरुण कुमार को सचिव मनोनीत किया गया। सुपौल से विपिन कुमार यादव को अध्यक्ष, रामेश्वर चैतवार को उपाध्यक्ष तथा शिवनारायण यादव को सचिव मनोनीत किया गया। अररिया से प्रमोद कुमार शर्मा को अध्यक्ष, जगदेव प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष तथा मनोज कुमार गुप्ता को सचिव मनोनीत किया गया। खगड़िया से महेश कुमार सिंह को अध्यक्ष तथा अलख निरंजन को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार सरकार वेद संस्कृत शिक्षा के प्रति उदासीन है। प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र के माध्यम से विद्यालयों की दुर्दशा से अवगत कराया गया है। संभव है कि भारत सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों की प्रसवीकृति व वेतन भुगतान किया जा सकता है। बताया कि भारत सरकार संस्कृत और वेद शिक्षा पर लगातार कार्य कर रही है। उम्मीद है कि शिक्षकों के वेतन भुगतान पर भी विमर्श किया जाएगा। प्रधानमंत्री के द्वारा महर्षि सांदीपनी संस्कृत बोर्ड का गठन किया गया हैं जिसका मुख्यालय मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित है।

No comments: