सिंहेश्वर के मवेशी हाट की लगी बोली: मनोज कुमार मनोरंजन ने हासिल की बंदोबस्ती

4 करोड़ 9 लाख 15 हजार 500 की अधिकतम बोली लगा कर मनोज कुमार मनोरंजन ने 3 साल के लिए मवेशी हाट की बंदोबस्ती हासिल की

सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के मवेशी हाट का 4 करोड़ 9 लाख 15 हजार 500 में पुनः मनोज कुमार मनोरंजन को मिला. 

मिली जानकारी के अनुसार लगातार 3 बार से मवेशी हाट का डाक नहीं होने के बाद इस बार भी डाक होगा या नहीं इसकी आशंका निर्मूल साबित हुई. आखिरकार अंतिम समय में मवेशी हाट का डाक के लिए 3 संवेदकों ने डाक राशि जमा किया. जिसमें साहुगढ के विमल कुमार, मुरहो के संतोष कुमार और पूर्व संवेदक मनोज कुमार मनोरंजन ने डाक में बोली की रकम 1 करोड़ 2 लाख 25 हजार 818 रूपया जमा किया. 

शनिवार को एसडीओ सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सचिव नीरज कुमार की अध्यक्षता में बोली की प्रक्रिया शुरू हुई. जिसमें पहली बोली मनोज कुमार मनोरंजन ने 4 करोड़ 9 लाख 4 हजार 500 के जबाव में विमल कुमार ने 4 करोड़ 9 लाख 5 हजार 500 और संतोष कुमार ने 4 करोड़ 9 लाख 6 हजार 500 लगाया. दूसरे राउंड में मनोज कुमार ने 4 करोड़ 9 लाख 8 हजार 500 के जबाव में विमल कुमार ने 4 करोड़ 9 लाख 9 हजार 500 और संतोष कुमार ने 4 करोड़ 9 लाख 9 हजार 900 की बोली लगाई. तीसरे राउंड में मनोज कुमार ने 4 करोड़ 09 लाख 10 हजार 500 के जबाव में विमल कुमार ने नाम वापस ले लिया. जबकि संतोष कुमार ने 4 करोड़ 9 लाख 11 हजार की बोली लगाई. वहीं चौथे राउंड में मनोज कुमार ने 4 करोड़ 9 लाख 15 हजार 500 की बोली लगाई. संतोष कुमार ने आगे बोलने से इंकार करते ही मवेशी हाट का 3 साल के लिए डाक मनोज कुमार मनोरंजन को मिला. 

मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू, सदस्य सियाराम यादव, विजय कुमार सिंह, बबलू ऋषिदेव, संजीव कुमार, प्रबंधक मनोज ठाकुर, लेखापाल बालकिशोर यादव, कंप्यूटर ओपरेटर श्रवण कुमार मौजूद थे.


सिंहेश्वर के मवेशी हाट की लगी बोली: मनोज कुमार मनोरंजन ने हासिल की बंदोबस्ती सिंहेश्वर के मवेशी हाट की लगी बोली: मनोज कुमार मनोरंजन ने हासिल की बंदोबस्ती Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 11, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.