मुरलीगंज प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न

आज मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत सभी 17 पंचायतों के वार्ड सदस्य संघ की स्थापना के लिए मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 09 स्थित ब्याहुत धर्मशाला में बैठक कर वार्ड सदस्य संघ के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न किया गया. 

आज यहां ब्याहुत धर्मशाला मुरलीगंज में आयोजित प्रखंड के 17 पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से भतखोड़ा पंचायत वार्ड नंबर 11 की वार्ड सदस्या लाखपति देवी मुरलीगंज प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई. वहीं उपाध्यक्ष सिंगियान पंचायत वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य एवं उप मुखिया उमेश यादव, सचिव कोल्हायपट्टी डुमरिया पंचायत के वार्ड नंबर 8 के सदस्य सुनील कुमार बघेला, सहायक सचिव रघुनाथपुर पंचायत वार्ड नंबर 4 की सदस्य सविता देवी, कोषाध्यक्ष रामपुर पंचायत वार्ड नंबर 13 की सदस्य रोहिणी देवी निर्वाचित हुई.

जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सागर कुमार, रूमा देवी, इंदल पासवान, मोहम्मद फिरोज, मनोज कुमार साह, अनीता देवी, मोहम्मद मौजीब, तेज नारायण यादव, गुड़िया देवी, मणिकांत मंडल, संतोष कुमार यादव, धीरेंद्र राम, नंदन कुमार आदि निर्वाचित हुए.

इस अवसर पर समाजसेवी प्रमोद प्रभाकर, अनिल भारती, अध्यक्ष पति रमेश कुमार शर्मा, विवेक कुमार आदि ने अपना-अपना विचार प्रकट किया. बैठक में वार्ड सदस्यों के अधिकारों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई. आने वाले दिनों में वार्ड सदस्यों के समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष से योजना बनाई जाएगी. अंत में अध्यक्ष के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यवाही को समाप्त की गई.

मुरलीगंज प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न मुरलीगंज प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 08, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.