इंटक द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर श्रमिकों को किया गया जागरूक


राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर श्रमिकों को दी गई जानकारी, गांव में श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने को किया गया जागरूक. 

इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन के निर्देशानुसार कामगार सूचना एवं सहायता केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के द्वारा प्रखंड उदाकिशुनगंज  मुख्यालय वार्ड नंबर 4 में कंस्ट्रक्शन लेबर के जिला अध्यक्ष हीरा पासवान की अध्यक्षता में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

इंटक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि निर्माण श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत कार्ड, श्रम कार्ड, वार्षिक चिकित्सा सहायता, पेंशन योजना, साइकिल योजना, औजार, भवन निर्माण, विवाह सहायता योजना के बारे में श्रमिकों को जागरूक कर उन्हें इसका लाभ उठाने को प्रेरित किया. संगठन के श्रु सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ श्रमिकों को अपेक्षित ढंग से नहीं मिल रहा है. अधिकारियों एवं सरकारी कर्मियों के भरोसे उनका हक नहीं दिलाया जा सकता. इसके लिए संबंधित लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जाने की जरूरत है. 

इंटक जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव के गरीबॉब को अपनी जरूरतों के लिए सामान गिरवी रखकर या कर्ज लेकर जरूरी काम करना पड़ता है. ऐसे में यूनियन के नेताओं को पहल करनी होगी, ताकि गरीब श्रमिकों को उनका सरकारी हक मिल सके. यूनियन के सदस्यों को एवं प्रखंड अध्यक्ष को सदस्यता अभियान चलाकर यूनियन में लोगों को जोड़ने से ही संगठन मजबूत होगा. इसके लिए जरूरी उपाय एवं निर्देश जिलाध्यक्ष ने दिए. 

मौके पर सुनीता देवी, चंदा देवी, चांदनी देवी, हावो देवी, बिपति देवी, दुलारी देवी, चंद्रा देवी, कंचन देवी, माला देवी, ननकी देवी, महेश्वर ऋषिदेव, विद्या देवी, झमेली पासवान, पप्पू पोद्दार आदि उपस्थित थे.

इंटक द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर श्रमिकों को किया गया जागरूक इंटक द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर श्रमिकों को किया गया जागरूक Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 08, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.