मछुआरे ने पकड़ा 25 किलो की एक मछली, बना हाट में आकर्षण का केंद्र

मधेपुरा जिले में सोमवार को गम्हरिया नहर में मछुआरा के द्वारा 25 किलो का अद्भुत मछली पकड़ा गया जो आज हाट में  आकर्षण का केंद्र बना रहा. 


मिली जानकारी के अनुसार सुबह से मछुआरे नहर में मछली मार रहे थे, इसी दौरान एक मछुआरे सदानंद शर्मा की नजर एक बड़ी मछली पर पड़ी,  जिसके बाद जब उसे पकड़ कर बाहर निकाला गया तो देखने वालों की भीड़ लग गई. 


कई लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे. पहले तो मछली को पहचानने में भी बड़ा कन्फ्यूजन रहा, पर बाद में मछुआरों और जानकारों के द्वारा इसकी पहचान भूरा मछली के रूप में की गई. लोग बता रहे थे कि यह मछली कोशी बराज से पानी के बहाव में बह कर आया है जिसके बाद उन्हें हाट परिसर लाकर बेचा गया.


 

मछुआरे ने पकड़ा 25 किलो की एक मछली, बना हाट में आकर्षण का केंद्र मछुआरे ने पकड़ा 25 किलो की एक मछली, बना हाट में आकर्षण का केंद्र Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 01, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.