मतदान में कुछ ही घंटे बाक़ी, प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज, जानें बेहद जरूरी बातें

मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए मतदान में कुछ ही घंटे शेष हैं और जाहिर है प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन तेज हो चुकी है. 

मतदान का कार्य बिहार विधानसभा के तीसरे चरण में कल शनिवार 07 नवम्बर को सुबह सात बजे से शाम के छ: बजे तक निर्धारित है.

मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र 70-आलमनगर, 71-बिहारीगंज, 72- सिंहेश्वर (अ० जा०) तथा 73-मधेपुरा के लिए कुल 60 प्रत्याशियों की किस्मत और मेहनत दाँव पर है. वोटरों के मन में क्या है, इसपर संशय की स्थिति मतगणना तक बनी रहेगी. इस 60 प्रत्याशियों में रिकॉगनाइज्ड राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय राजनीतिक दल के प्रत्याशियों की संख्या 15 तथा रजिस्टर्ड राजनीतिक दल के उम्मीदवारों की संख्या 29 है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 16 हैं. इनमें पांच महिला प्रत्याशी भी हैं, जिनमें चार दल से जुड़े तथा एक निर्दलीय है.

आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या अंतिम रूप से 344616, बिहारीगंज में 308766, सिंहेश्वर में 310531 तथा मधेपुरा में 330734 है. कुल मिलाकर जिले में 1294647 वोटर हैं. जिले भर में पुरुष वोटरों की संख्या 673611, महिला वोटरों की संख्या 620997 तथा अन्य की संख्या 39 है. मतदान के लिए जिले भर में 1869 बूथ बनाये गए हैं.

चारों विधानसभा क्षेत्रों में मधेपुरा सदर की सीट सबसे हॉट मानी जा रही है जहाँ मुख्य मुकाबले में राजद के निवर्तमान विधायक चंद्रशेखर, जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव, जदयू के निखिल मंडल तथा लोजपा के साकार यादव मैदान में हैं. 

चारों विधानसभा क्षेत्रों में अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वालों की कुल संख्या 60 रह गई है. जिसमें 70-आलमनगर विधानसभा से कुल दस प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 71-बिहारीगंज से कुल 22, 72-सिंहेश्वर से 10 तथा 73-मधेपुरा से कुल 18 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में शेष हैं.

जानिये किस विधानसभा में कौन-कौन से प्रत्याशी मैदान में हैं:

आलमनगर: 1. मो० इफ्तेखार आलम 2. नरेंद्र नरायण यादव 3. नवीन कुमार 4. सुनीला देवी 5. अभिषेक आनंद 6. नरेश मंडल 7. प्रशांत कुमार झा 8. राजनन्दन कुमार सिन्हा 9. सर्वेश्वर प्रसाद सिंह 10. सुधांशु कुमार. 

बिहारीगंज: 1. राजीव रंजन भारती 2. प्रभाष कुमार 3. अरूण कुमार हेम्ब्रम 4. सुभाषिनी बुंदेला 5. मोहन कुमार 6. निरंजन कुमार मेहता 7. सुमित कुमार ८. विजय प्रभात ९. शंकर कुमार 10. जयंत कुमार 11. कौशल कुमार 12. विजय कुमार सिंह 13. पंकज कुमार जयसवाल 14. ओम कुमार 15. शकुंतला देवी 16. प्रमोद कुमार निराला 17. सदानंद पासवान 18 कमलेश्वरी दास 19. मो० मासूम रजा 20. अनिला देवी 21. अनिरूद्ध मेहता 22. धर्मेन्द्र कुमार. 

सिंहेश्वर (अ.जा.): 1. सुरेन्द्र शर्मा 2. अनिल कुमार बन्धु 3. रमेश ऋषिदेव 4. चंद्रहास चौपाल 5. शिवजी राम 6. गुलाब चंद दास 7. त्रिफुल देवी 8. अमित कुमार भारती 9. संजय सादा 10. रामदेव राम. 

मधेपुरा: 1. रणवीर रंजन 2. सुनील कुमार सुमन 3. निखिल मंडल 4. मनदेव तांती 5. शशि कुमार 6. चन्द्र शेखर 7. राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव 8. रविन्द्र कुमार साह 9. विक्रम कुमार 10. ललन कुमार 11. साकार सुरेश यादव 12. जानेश्वर शर्मा 13. दिनेश यादव उर्फ़ फ़ौजी 14. ज्ञानदेव बचन 15. उपेन्द्र कामत 16. लालो ऋषिदेव 17. सुरेश कुमार 18. अमरदीप कुमार.

प्रशासन के द्वारा मतदान और मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. जिले को 31 जोन में बाँटा गया है, और सुपर जॉन हैं. 145 सेक्टर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. कोरोना के समय में थर्मल स्कैनिंग हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक-एक कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है.

उधर चुनाव प्रचार थमते ही प्रत्याशी अपनी तैयारी और आकलन में लग गए. मुख्य प्रत्याशियों के समर्थकों में जहाँ अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर उत्साह है वहीँ सभी प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज हो गई है. कल मतदान के बाद फिर सभी प्रत्याशियों नए आकलन में जुट जायेंगे, पर अंतिम निर्णय जनता ने क्या सुनाया है ये तो दस नवम्बर को ही स्पष्ट होगा कि किस विधानसभा क्षेत्र में किसके सर जनता सजाती है ताज और किन्हें दिखाती है बाहर का रास्ता?


मतदान में कुछ ही घंटे बाक़ी, प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज, जानें बेहद जरूरी बातें मतदान में कुछ ही घंटे बाक़ी, प्रत्याशियों के दिल की धड़कन तेज, जानें बेहद जरूरी बातें Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 06, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.