भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल बैठक, केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा द्वारा मधेपुरा जिला अंतर्गत आने वाले चारों विधानसभाओं की वर्चुअल बैठक संपन्न हुई. 

जानकारी देते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा रीता राय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्षा लाजवंती झा के नेतृत्व में हुए इस बैठक में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा कमलावती सिंह, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष सह मधेपुरा जिला प्रभारी डा. दिलीप जायसवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. रविंद्रचरण यादव, अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बीएनएमयू सिंडिकेट सदस्य डॉ. रामनरेश सिंह, पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, मधेपुरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी डॉ विजय कुमार विमल, पूर्व जिला अध्यक्ष (सुपौल) सह अररिया जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष (मधेपुरा) सह आलमनगर विधानसभा प्रभारी महादेव चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री प्रियंवदा केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधेपुरा जिला प्रभारी वीणा देवी यादव, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नीलांजना भट्टाचार्य, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख सीमा सिंह, मीडिया प्रभारी शोभा जी, क्षेत्रीय प्रभारी अनिता कुमारी आदि ने भाग लिया. 

वक्ताओं ने वर्चुअल बैठक में मौजूद महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कमर कसने की बात कही. वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से महिला मोर्चा की एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर राहत सामग्री पहुंचाने एवं जागरूकता फैलाने का कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है. 

संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ से लेकर शक्ति केंद्र तक अधिक से अधिक महिलाओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया गया साथ ही साथ शक्ति केंद्रों पर सप्तसखी गठन करने की बात कही गई.

बताया गया कि जल्द ही संगठन से जुड़े महिलाओं को सोशल मीडिया का ट्रेनिंग देते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर एक लाभकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीता राय एवं भाजपा जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान मधेपुरा जिला के मधेपुरा, सिंहेश्वर, बिहारीगंज एवं आलमनगर विधानसभा की मंडल अध्यक्षा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रही.

भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल बैठक, केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प भाजपा महिला मोर्चा की वर्चुअल बैठक, केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 19, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.