
उनके साथ जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अस्पताल प्रशासन के अधीक्षक उपाधीक्षक प्राचार्य सहित कई अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान प्रधान सचिव ने भर्ती मरीजों के अनुपात में अस्पताल में उपलब्ध संसाधन के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्था में सुधार लाने तथा इसे सुदृढ़ बनाने हेतु वांछित साधन एवं कर्मी की उपलब्धता के संदर्भ में फीडबैक प्राप्त किया तथा सभी आवश्यक साधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
साथ ही डॉक्टर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के इलाज हेतु नियमित रूप से विजिट करने तथा उनका हालचाल जानने का निर्देश दिया।
उन्होंने आइसोलेशन वार्ड में साफ-सफाई तथा खान-पान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। नियमित रूप से पालीवार सफाई कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित करने तथा वार्ड एवं शौचालय का समुचित साफ सफाई करने का निर्देश दिया।
उन्होंने उसके बाद RTPcr केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा वहां किये जा रहे कोरोना जांच की विस्तृत जानकारी ली तथा साथ ही उन्होंने ज्यादा से ज्यादा जांच करने का आदेश दिया।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने किया मधेपुरा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 19, 2020
Rating:

No comments: