कार्यक्रम आयोजित कर गरीब महिलाओं को बांटे 500 कम्बल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री उपस्थित

मधेपुरा में स्वर्गीय उर्मिला देवी के स्मृति में एवं कादंबरी के जन्मदिन पर जिला भाजपा अध्यक्ष स्वदेश कुमार द्वारा अपने निवास स्थान पर 500 कंबल वितरण करने का आयोजन किया गया.


कंबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि के रुप में श्री नरेंद्र यादव विशिष्ट वर्तमान मंत्री, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रविन्द्र चरण एवं इंजीनियर मिथिलेश कुमार थे.

मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत बेलो पंचायत में आज दिनांक 24 दिसंबर 2019 को मुखिया संघ अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार द्वारा स्व. उर्मिला देवी के स्मृति एवं कादम्बरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके निज आवास पर कम्बल वितरण का आयोजन किया गया. 

आज के कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित बिहार सरकार के मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ रविन्द्र चरण यादव के द्वारा कम्बल वितरण का शुभारंभ किया गया. आज कुल 500 गरीब महिलाओं को कम्बल वितरण किया गया.

वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम असम में देहांत हुए सैनिक अमरेंद्र यादव की विधवा उत्तरण देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. पुनः प्रवीण कुमार पिन्टू बेलोडीह पैक्स अध्यक्ष को सम्मानित किया गया. फिर जीतापुर पैक्स अध्यक्ष गोपाल कुमार यादव एवं खाड़ी नाढी के पैक्स अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. उसके बाद बेलो पंचायत के आजीवन चौकीदार रहे बासुदेव पासवान एवं बोलो पंचायत के डाक प्यून मोती मंडल को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रविन्द्र चरण यादव, प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रामनरेश सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी, इ. मिथिलेश कुमार, प्रवीण कुमार पिन्टू पैक्स अध्यक्ष, डॉ गोपाल कुमार यादव पैक्स अध्यक्ष, सुरेश प्रसाद यादव पैक्स अध्यक्ष, दिनेश पासवान लोजपा जिला अध्यक्ष, बालेश्वर प्रसाद यादव पूर्व मुखिया, बुद्धदेव शर्मा सरपंच बेलों, दयानंद यादव, विजय यादव पूर्व समिति, राज कुमार रंजन जिला परिषद, संजय सिंह मंडल अध्यक्ष, वीरेंद्र चौधरी जिला मंत्री, दिलीप सिंह भाजपा जिला महामंत्री, रीता राय महिला मोर्चा अध्यक्ष, चंद्रहास चौपाल जिला मंत्री, जयशंकर कुमार जिला मंत्री, विपिन कमत, डॉ हरित कृष्ण, मनोज मंडल, शशिकांत झा, चंद्रकांत सादा आदि मौजूद थे.
कार्यक्रम आयोजित कर गरीब महिलाओं को बांटे 500 कम्बल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री उपस्थित कार्यक्रम आयोजित कर गरीब महिलाओं को बांटे 500 कम्बल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री उपस्थित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 24, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.